BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया
14-Apr-2021 09:59 AM
PATNA : बंगाल और असम में चुनाव प्रचार करने के बाद तेजस्वी यादव ने झारखंड में होने वाले विधानसभा उपचुनाव की तरफ रुख कर लिया है. मधुपुर विधानसभा क्षेत्र चुनाव प्रचार करने के बाद आज सुबह-सुबह तेजस्वी यादव देवघर में बाबा बैद्यनाथ के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे. बाबा के मंदिर में मत्था टेकने के बाद उन्होंने जलाभिषेक किया. बाबा बैजनाथ के दरबार में पूजा अर्चना के बाद अब बाबा बासुकीनाथ के दर्शन के लिए रवाना हुए हैं.
बता दें कि इस बीच देवघर बाबा बैद्यनाथ मंदिर के प्रांगण में तेजस्वी यादव ने विधिवत पूजा अर्चना की. वहीं, भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक किया. इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ झारखंड राजद के प्रदेश अध्यक्ष सहित पार्टी के कई नेता मौजूद रहे. आपको बता दें कि मधुपुर विधानसभा सीट से महागठबंधन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी हफीजुल हसन को मैदान में उतारा है, जिनके लिए तेजस्वी जनता से वोट की अपील करने पहुंचे हैं.
आपको बता दें कि राष्ट्रीय जनता दल ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी हफीजुल हसन को जीताने के लये एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है. आरजेडी व्यापक जनसंपर्क अभियान चला रही है. इस अभियान में झारखंड प्रदेश राजद के अध्यक्ष अभय कुमार सिंह, झारखंड सरकार के मंत्री सत्यानंद भोक्ता समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल हैं.