Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
16-Jun-2024 05:10 PM
By First Bihar
GAYA : राहुल गांधी और कांग्रेस द्वारा ईवीएम पर सवाल उठाए जाने के बाद इसको लेकर सियासत भी शुरू हो गई है। केंद्र में मंत्री बनने के बाद पहली बार गया पहुंचे केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया है और कहा है कि कांग्रेस अपनी नाकामी छुपाने के लिए इस तरह के आरोप लगा रही है।
राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए गया के सांसद और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जब कह दिया है कि ईवीएम में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं हुई है तो राहुल गांधी सिर्फ अपने मनोरंजन के लिए इस तरह की बात कह रहे हैं। अगर ईवीएम में गड़बड़ी की बात होती तो कांग्रेस को जितनी सीटें चुनाव में मिली हैं, उतनी भी नहीं मिली होती।
मांझी ने कहा कि ईवीएम पर सवाल उठाकर राहुल गांधी सिर्फ अपनी कमजोरी को दिखा रहे हैं। विपक्ष जिस तरह से जनता में भ्रम की स्थिति पैदा करता है कि संविधान और आरक्षण खतरे में है तो उसी तरह से ईवीएम पर सवाल उठाकर बताना चाहता है कि वह बहुत पॉपुलर है।
उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान जनता में भ्रम पैदा करके ही इंडी गठबंधन इतनी सीटें हासिल कर सका है। लेकिन ज्यादा दिनों तक किसी को भ्रम में नहीं रखा जा सकता है। अगले चुनाव में इन लोगों का कही अता-पता नहीं होगा। बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट लिखा है और ईवीएम को ब्लैक बॉक्स करार दिया है। राहुल ने कहा है कि ईवीएम एक ऐसा ब्लैक बॉक्स है जिसकी जांच नहीं की जा सकती है।