पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
18-Apr-2024 12:14 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA : शुक्रवार यानी 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव में पहले चरण की वोटिंग होनी है। बिहार की चार सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरु हो जाएगा। तमाम तरह की चुनावी गतिविधियों के बीच वोटिंग से ठीक पहले सीएम नीतीश कुमार जेडीयू के प्रदेश कार्यालय पहुंचे और चुनाव अभियान समिति की बैठक में शामिल हुए। वोटिंग से पहले हो रही इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है।
दरअसल, लोकसभा चुनाव में बिहार की सभी 40 सीटों पर जीत सुनिश्चत करने के लिए एनडीए ने अपना पूरा जोर लगा दिया है। एनडीए में शामिल सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को 40 में से 16 सीटें मिली हैं। इन सभी 16 सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए जेडीयू चुनावी मैदान में खूब पसीना भी बहा रहा है। खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक के बाद एक चुनावी रैलियों को संबोधित कर रहे हैं और जेडीयू के साथ-साथ गठबंधन के अन्य सहयोगियों के लिए भी चुनाव प्रचार कर रहे हैं।
पहले चरण में कल यानी 19 अप्रैल को बिहार की चार सीटों पर वोटिंग होनी है। औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई संसदीय सीट पर वोटिंग से ठीक पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को पार्टी की चुनाव समिति की बैठक बुलाई है। बैठक में मुख्यमंत्री जहां पहले चरण की सभी चार सीटों की फीडबैक पार्टी नेताओं से लेगें वहीं वोटिंग को लेकर पार्टी नेताओं को जरूरी चुनावी टिप्स भी देंगे। मुख्यमंत्री के साथ इस बैठक में बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार चौधरी और जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा समेत पार्टी के अन्य नेता मौजूद हैं।
इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते 14 अप्रैल को अचानक जेडीयू के प्रदेश के कार्यालय पहुंच गए थे और पार्टी नेताओं के साथ वर्चुअल मीटिंग की थी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उन्हें कई जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए थे। वर्चुअल मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, भागलपुर और बांका लोकसभा क्षेत्र के जदयू जिला अध्यक्षों, प्रखंड अध्यक्षों एवं पंचायत अध्यक्षों के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों की जानकारी ली थी।