ब्रेकिंग न्यूज़

क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर

Home / news / चुनाव आयोग तक पहुंच गया कोरोना, श्रम मंत्रालय के 11 अधिकारी भी हुए...

चुनाव आयोग तक पहुंच गया कोरोना, श्रम मंत्रालय के 11 अधिकारी भी हुए पॉजिटिव

08-Jun-2020 12:17 PM

DELHI : दिल्ली में कोरोना का कहर बढ़ते ही चला जा रहा है। दिल्ली  के कई केन्द्रीय मंत्रालय कोरोना वायरस की चपेट में आ रहे हैं। दिल्ली में स्वास्थ्य मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के बाद अब कोरोना इंट्री चुनाव आयोग से लेकर श्रम मंत्रालय तक में हो चुकी है। श्रम मंत्रालय में जहां कोरोना के 11 मामले सामने आए हैं वहीं चुनाव आयोग में भी एक अधिकारी कोरोना पॉजिटिव मिला है।  उसके अलावे दिल्ली मेट्रो, दिल्ली के उपराज्यपाल के दफ्तर के कुछ अफसर भी वायरस की चपेट में आ चुके हैं।


सोमवार को केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में कोरोना वायरस के मामले सामने आए। श्रम शक्ति भवन में स्थित मंत्रालय में 11 अधिकारी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं।वहीं चुनाव आयोग में भी कोरोना वायरस का एक मामला सामने आया है। यहां ईवीएम डिविजन में काम करने वाला एक अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।


बता दें कि देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढती जा रही है। सोमवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 2 लाख 56 हजार 611 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 7,135 की मौत हो चुकी है, जबकि एक लाख 24 हजार लोग ठीक भी हुए हैं। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 9983 नए केस आए सामने आए हैं और 206 मौतें हुईं। ये भारत में कोरोना के मामलों और मौतों में एक दिन में हुई सबसे बड़ी बढ़त है।