बिहार के लाखों किसानों को बड़ी राहत: अब पूर्वजों के नाम की जमीन होने पर भी बनेगा फार्मर आईडी, देना होगा सिर्फ यह दस्तावेज बिहार के लाखों किसानों को बड़ी राहत: अब पूर्वजों के नाम की जमीन होने पर भी बनेगा फार्मर आईडी, देना होगा सिर्फ यह दस्तावेज महंगाई भत्ते पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला...ममता सरकार के अन्याय के आगे कर्मचारियों की ऐतिहासिक जीत- मंगल पांडेय Bihar Crime News: डबल मर्डर केस के तीन आरोपी अरेस्ट, कुख्यात अपराधी ने घर बुलाकर कर दी थी दो लोगों की हत्या Bihar Teacher News: शिक्षक ट्रांसफर-पोस्टिंग की हकीकत- मांगा गोपालगंज भेज दिया गया कटिहार, विधान परिषद में भाजपा MLC ने उठाए सवाल...सरकार को घेरा Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट Bihar News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होगी बिहार की यह पहली सरकारी कंपनी, IPO लाने की प्रक्रिया शुरू; कोई भी लगा सकता है पैसा Bihar News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होगी बिहार की यह पहली सरकारी कंपनी, IPO लाने की प्रक्रिया शुरू; कोई भी लगा सकता है पैसा RTI के तहत प्राइवेट स्कूलों में क्लास 1 में नामांकन की तिथि बढ़ी, अब इतने तारीख तक करें आवेदन
31-Jan-2020 12:39 PM
DELHI : दिल्ली के शाहीन बाग से जुड़े इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग के ऑब्जर्वर्स की टीम शाहीन बाग पहुंची है। आयोग के आब्जर्वर के साथ दिल्ली पुलिस के बड़े अधिकारी भी मौजूद हैं। चुनाव आयोग के आब्जर्वर शाहीन बाग में चुनाव के मद्देनजर हालात का जायजा ले रहे हैं।
चुनाव आयोग के ऑब्जर्वस के साथ-साथ यहां पर जिला मतदान अधिकारी, सुरक्षा पर्यवेक्षक, माइक्रो ऑब्जर्वर्स भी शाहीन बाग पहुंचे हैं। चुनाव आयोग की टीम यहां शाहीन बाग और जामिया इलाके में पोलिंग बूथ लगाने की तैयारियों को जांचेगी। दिल्ली CEO रणबीर सिंह भी शाहीन बाग पहुंचे हैं। विरोध के बीच मतदान को लेकर सुरक्षा के तमाम तरह की तैयारियों की भी समीक्षा की जाएगी।
बता दें कि शाहीन बाग में महिलाएं 15 दिसंबर से प्रदर्शन कर रही हैं। यह प्रदर्शन नागरिकता संशोधन कानून, एनपीआर और एनआरसी को लेकर चल रहा है। वहीं दिल्ली में आठ फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। इसे लेकर प्रशासन में असमंजस की स्थिति है। महिलाओं का ये विरोध प्रदर्शन थमता नहीं दिख रहा है बल्कि इसकी तर्ज पर देश भर में कई जगहों पर मुस्लिम महिलाएं सड़क पर आ गयी है प्रदर्शन जारी है।