ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Rajya Sabha Election : पांचवीं सीट पर सियासी घमासान, उपेंद्र कुशवाहा और एडी सिंह आमने-सामने; RLM प्रमुख ने CM नीतीश कुमार से की मुलाकात बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: टुकड़ों में मिला युवक का शव, हत्या कर फेंकने की आशंका Bihar News : बिहार को मिला नया राज्यपाल, इस दिन सैयद अता हसनैन ले सकते हैं शपथ; शुरू हुई तैयारी Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar School News : ‘गुरुजी का अलग टाइम टेबल’! गुटखे के साथ एंट्री, 8 बजे होती है क्लास की शुरुआत; शिक्षा विभाग के आदेश का उड़ रहा मखौल रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी

चुनाव से पहले गरजी बंदूक, बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या; इलाके में दहशत का माहौल

30-May-2024 10:56 AM

By First Bihar

NALANDA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। ऐसे में एक ताजा मामला नालंदा से सामने आया है। जहां 1 जून को सातवें और आखिरी चरण में मतदान होना है। उससे ठीक से पहले बाइक सवार बदमाशों ने एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, नालंदा में बेखौफ बदमाशों ने घर लौट रहे बुजुर्ग को गोलियों से छलनी कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश घटनास्थल से फरार हो गए। वहीं, इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। यह मामला चिकसौरा थाना क्षेत्र के हुडारी गांव का है। 


दरअसल, नालंदा में जिला प्रशासन एक जून को लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से स्वक्ष वातावरण में कराने की तैयारी में है, तो दूसरी ओर इस हत्या की वारदात ने बदमाशों द्वारा पुलिस को खुली चुनौती दी है। इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि हुडारी गांव निवासी छटू बिंद के 60 वर्षीय पुत्र रामजी बिंद पक्के रास्ते से घर लौट रहे थे। इस दौरान बाइक से आए अज्ञात बदमाश ने बुजुर्ग का पीछा करते हुए अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। जिससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। बदमाशों ने रामजी बिंद को पीठ में सटा कर तीन गोली मारी है। 


उधर, घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुमित कुमार, चिकसौरा थाना अध्यक्ष बब्बन कुमार और करायपरसुराय थाना अध्यक्ष अमित कुमार सिंह पहुंच कर जांच में जुट गए हैं। फिल्हाल शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला जमीन से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, जिसे लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।