ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश

Home / news / चौथे फेज के लिए आज प्रचार अभियान में उतरेंगे CM नीतीश, ललन सिंह...

चौथे फेज के लिए आज प्रचार अभियान में उतरेंगे CM नीतीश, ललन सिंह और नित्यानंद राय के लिए मांगेंगे वोट

04-May-2024 09:33 AM

By First Bihar

PATNA : लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के प्रचार में पूरी ताकत झोंकने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज से चौथे चरण के लिए चुनाव प्रचार की शुरुआत करने वाले हैं। सीएम नीतीश कुमार ललन सिंह के लिए मुंगेर और नित्यानंद राय के लिए उजियारपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही एनडीए कैंडिडेट के लिए वोट अपील करते नजर आएंगे। 


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के विभूतिपुर प्रखंड के जेपीएनएस हाई स्कूल खेल मैदान नरहन में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वैसे तो यह इलाका समस्तीपुर जिला के अंतर्गत आता है।लेकिन यह हिस्सा उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र में है और यहां से नित्यानंद राय बीजेपी की तरफ से फिर से एक बार उम्मीदवार हैं। अब मुख्यमंत्री कुमार उनके लिए वोट मांगते हुए नजर आएंगे। 


वहीं मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में हवेली खड़गपुर प्रखंड के बुनियादी बेसिक स्कूल खेल मैदान खंड बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनसभा करेंगे। वह जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के लिए वोट मांगेंगे। ललन सिंह पहले से भी यहां से सांसद हैं और नीतीश कुमार ने फिर से उन्हें मौका दिया है। नीतीश कुमार की पहली सभा मुंगेर में ही होगी, उसके बाद दूसरी सभा उजियारपुर में होगी। 


उधर,आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दरभंगा में जनसभा भी है लेकिन उसमें सीएम शामिल नहीं होंगे। वैसे आमतौर पर  प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शामिल होते रहे हैं। लेकिन,अब  तीसरे चरण का चुनाव 7 मई को है और चौथे चरण का 13 मई को है। लिहाजा एनडीए नेताओं की तरफ से दोनों चरण के लिए अब पूरी ताकत लगाई जा रही है।


आपको बताते चलें कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार प्रचार कर रहे हैं। 19 अप्रैल से 2 मई तक लगातार मधेपुरा में कैंप किए हुए थे और तीसरे चरण की 5 लोकसभा सीटों के लिए 12 जनसभा और तीन रोड शो किया है। अब चौथे चरण के प्रचार अभियान की शुरुआत कर रहे हैं। सीएम पहले चरण में 4 जनसभा तो दूसरे चरण में 11 जनसभा भी कर चुके हैं। इस तरह से देखें तो अभी तक तीन चरण मिलाकर कुल 27 जनसभा और 4 रोड शो कर चुके हैं।