रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित
09-Aug-2024 01:59 PM
By First Bihar
JAMUI : बिहार के जमुई से एक हैरान कर देने वाला खबर सामने आया है। जहां एक महिला महज छोटी सी बात को लेकर अपने पति से नाराज हो गई। इसके बाद उसने बड़ा ही खतरनाक कदम उठाया है। इसके बाद अब इस घटना की चर्चा पुरे इलाके में काफी जोर-शोर से हो रही है। हर किसी के जुबान पर इसी घटना की चर्चा हो रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक जमुई में एक पत्नी चलती ट्रेन के आगे छलांग इस लिए लगा दी कि पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। लिहाजा पत्नी को बचाने के चक्कर में पति भी ट्रेन की चपेट में आ गया। जिसके बाद इस खौफनाक घटना में दोनों की मौत हो गई। यह घटना जुमई जिले के किऊल-जसीडीह रेलखंड के तलवा रेलवे हॉल्ट के समीप की है।
वहीं, इस घटना में मृतक की पहचान झाझा प्रखंड क्षेत्र के बलियाड़ीह गांव निवासी 25 वर्षीय कृष्णा दास तथा उसकी 20 वर्षीय पत्नी सोनी देवी के रूप में की गई है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आरपीएफ इंस्पेक्टर शंकर दास ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। जिससे नाराज होकर ट्रेन का आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।
बताया जा रहा है कि, पति कृष्ण रविदास का उसकी पत्नी सोनी देवी के साथ कुछ दिन पहले ही घरेलू मामले को लेकर विवाद हो गया था। जिससे नाराज उसकी पत्नी अपने 6 माह के पुत्र के साथ अपने मायके बांका चली आई थी। लिहाजा नाराज पत्नी को मनाने के लिए उसका पति कृष्णा दास भी पहुंचा। लेकिन वह नहीं मानी और रात ही अपने बच्चे को लेकर आत्महत्या के लिए निकल गई।
उधर, पत्नी के घर से निकलते ही पीछे-पीछे पति भी चल पड़ा। वह सियाटांड़ गांव स्थित अपने एक रिश्तेदार के घर पहुंचे। जहां दोनों देर रात रहे। इस दौरान उसके रिश्तेदार भी उसे काफी समझाया लेकिन वह मानने के लिए तैयार नहीं थी।अब शुक्रवार की सुबह अपने बच्चे को लेकर टेलवा रेलवे होल्ट पहुंच गई। जहां हावड़ा रक्सौल एक्सप्रेस ट्रेन आते ही वह अपने बच्चे को प्लेटफार्म पर रखकर ट्रेन के आगे कूद गई।