Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा
30-Oct-2023 12:50 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय में एक सोची - समझी रणनीति के तहत लव जिहाद और लैंड जिहाद चल रहा है। इतना ही नहीं हमारे देवी- देवताओं के मूर्ति को भी तबाह और बर्बाद किया जा रहा है। यहां हिंदू भाई -बहनों को झूठे मुकदमे में फंसाया जाता है। यदि कोई ऐसा काम किसी ताजिया पर किसी ने ऐसा किया होता हो आज मालूम नहीं क्या हो गया होता। पुरे हिंदू समाज को पीस दिया जाता। यह बातें केंद्र सरकार के मंत्री और बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने कहा है।
दरअसल, बेगूसराय में लगातार लव जिहाद की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। यहां पिछले एक माह में तीन लव जिहाद की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। जिले के अलग- अलग इलाकों में शादी की नियत से हिन्दू लड़की को अल्पसंख्यक समुदाय के युवकों के द्वारा अपहरण करने का मामला दर्ज किया गया है। हालांकि तीनों मामलों में पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया गया है। अब इसी को लेकर गिरिराज सिंह ने जोरदार हमला बोला है।
गिरिराज सिंह ने कहा कि- बेगूसराय में करीब 10 लड़कियों का अब तक लव जिहाद किया गया है और प्रशासन सरकार के इशारे पर तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। लेकिन, जब तक वो बेगूसराय के सांसद हैं और उनके शरीर में खून एक एक कतरा है तब तक वह इसका विरोध करते रहेंगे और हिंदुओं की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ते रहेंगे। बेगूसराय में सोची समझी साजिश के तहत लगातार लव जिहाद और लैंड जिहाद किया जा रहा है।
इसके आगे गिरिराज सिंह ने कहा कि, बिहार में साजिश के तहत हिंदुओं पर प्रहार किया जा रहा है। चाहे दुर्गा मां की प्रतिमा विसर्जन में पत्थरबाजी की घटना हो चाहे शिव मंदिर में शिवलिंग तोड़ने का हो। हर जगह पुलिस प्रशासन हिंदुओं को ही टारगेट कर रही है। एक और मां दुर्गा के प्रतिमा पर पत्थर फेंका गया। वहीं दूसरी और प्रशासन हिंदुओं को ही जेल भेजने का काम कर रही है। खातोपुर में भी शिव मंदिर को तोड़ा गया और हिंदुओं को प्रशासन ने जेल भेज दिया है। गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि- नीतीश बाबू ऐसा अन्याय नहीं करें चोरी भी और सीना जोड़ी भी हो हिंदुओं को टारगेट भी किया जाए और कार्रवाई भी हिंदुओं पर ही हो यह अन्याय हिंदू समाज नहीं सहेगा।