समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?
22-Jun-2020 11:31 AM
DELHI : बॉलीवुड से राजनीति में आए चिराग पासवान अब सुशांत सिंह राजपूत के मौत की कारण हो कि निष्पक्ष जांच चाहते हैं. चिराग पासवान ने इस बाबत महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक पत्र लिखा है. पासवान ने यह मांग की है कि महाराष्ट्र सरकार इससे पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराएं उद्धव ठाकरे को लिखे पत्र में चिराग पासवान ने बॉलीवुड के अंदर गुटबंदी पर लगाम लगाने की भी मांग की है.
बता दें कि इस से पहले चिराग पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखते हुए सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की जांच सीबीआई से कराने की मांग की थी. चिराग पासवान ने कहा था कि जिन लोगों ने भी बॉलीवुड में सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए मजबूर किया, सुशांत के सामने नकारात्मक हालात पैदा किए, उनको सजा मिलनी चाहिए.

उन्होंने इस मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर कहा है कि वे महाराष्ट्र सरकार से बात करें और सुशांत को न्याय मिले. उसके बाद अब चिराग पासवान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक पत्र लिख पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है.