अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
29-Oct-2020 09:25 AM
PATNA: राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. जिसके बाद अब चिराग पासवान पीएम के बचाव में उतर गए हैं. यही नहीं चिराग पासवान पीएम के बहाने नीतीश कुमार पर भी हमला बोला हैं. पूछा कि नीतीश कुमार खामोश क्यों है.
बिहार की धरती पर राहुल गांधी जी ने प्रधानमंत्री जी के सम्बंध मे पंजाब में हुई निंदनीय घटना का उल्लेख किया और बिहार के मौजूदा मुख्यमंत्री @NitishKumar जी ख़ामोश है।प्रधानमंत्री के साथ स्टेज शेयर करने को बेताब रहते है मगर राहुल गांधी के इस घृणित बयान पर अपना मुँह नहीं खोलते है।
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) October 29, 2020
चिराग पासवान ने कहा कि दशहरा के पावन अवसर पर पंजाब सरकार द्वारा प्रायोजित घटना की निंदा लोजपा करती है. जिसमें पीएम मोदी का पुतला दहन किया गया था. यह पंजाब की संस्कृति नहीं है और ना ही पंजाब के लोगों ने यह किया है. यकीनन इस घृणित कार्य के पीछे पंजाब सरकार का हाथ है.
नीतीश चुप क्यों
चिराग पासवान ने कहा कि बिहार की धरती पर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के संबंध में पंजाब में हुई निंदनीय घटना का उल्लेख किया और बिहार के मौजूदा सीएम नीतीश कुमार ख़ामोश है. पीएम के साथ स्टेज शेयर करने को बेताब रहते है. मगर राहुल गांधी के इस घृणित बयान पर अपना मुंह नहीं खोलते है.