Police Clash : सरपंच की पिटाई के बाद ग्रामीणों और पुलिस में हिंसक झड़प, फायरिंग का भी आरोप; SSP ने दिया अपडेट Patna Crime News: पटना में कुख्यात अपराधी की हत्या से सनसनी, बदमाशों ने घर के बाहर मारी गोली; ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप Patna Crime News: पटना में कुख्यात अपराधी की हत्या से सनसनी, बदमाशों ने घर के बाहर मारी गोली; ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप Bihar news : बिहार में जिला जज का असामयिक निधन, 6 महीने में पहले हुई थी पोस्टिंग; जांच में लगी फॉरेंसिक टीम Bihar News: घर से भागे प्रेमी युगल का वीडियो वायरल, लड़की ने परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप Bihar News: घर से भागे प्रेमी युगल का वीडियो वायरल, लड़की ने परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप बिहार से बड़ी खबर: दिगम्बर धर्मशाला के कमरे से 4 जैन सैलानियों के शव बरामद, वारदात से इलाके में सनसनी बिहार से बड़ी खबर: दिगम्बर धर्मशाला के कमरे से 4 जैन सैलानियों के शव बरामद, वारदात से इलाके में सनसनी Bihar Budget 2026-27 : बिहार में महिला सशक्तिकरण पर 48 हजार करोड़ से अधिक खर्च, जेंडर बजट पेश करने की तैयारी Bihar Budget Session 2026: बिहार विधान परिषद में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर हंगामा, शिक्षा मंत्री को देना पड़ा जवाब
20-Aug-2021 09:15 PM
JAMUI: लोजपा के अध्यक्ष चिराग पासवान ने आरसीपी सिंह को तीखा जवाब दिया है. चिराग पासवान ने कहा कि आऱसीपी सिंह को कौन पूछता है उनके नेता नीतीश कुमार बहुत दिनों से उन्हें बुझाने की कोशिश कर रहे हैं. जब नीतीश ही कोशिश करते करते हार गये तो आऱसीपी सिंह क्या हैं. दरअसल आरसीपी सिंह ने आज कहा था कि चिराग बुझ गया है.
जमुई में जुबानी जंग
दरअसल केंद्रीय मंत्री बनने के बाद बिहार आय़े आऱसीपी सिंह पूरे बिहार के दौरे पर हैं. इसी क्रम में वे आज जमुई पहुंचे थे. जमुई में पत्रकारों से बात करते हुए आऱसीपी सिंह ने कहा कि चिराग तो बुझ गया है. वहीं जमुई में आज चिराग पासवान भी पहुंचे. चिराग वहां के सांसद हैं औऱ आजादी के अमृत महोत्सव में शामिल होने अपने संसदीय क्षेत्र में पहुंचे थे. इसी दौरान पत्रकारों ने उनसे पूछा कि आऱसीपी सिंह ने उन्हें बुझा हुआ करार दिया है.
चिराग पासवान ने कहा कि चिराग जलेगा या बुझेगा ये आऱसीपी सिंह औऱ उनके नेता नीतीश कुमार नहीं तय करते. ये जनता तय करती है. नीतीश कुमार का वश चलता तो वह चिराग पासवान को ही नहीं बल्कि रामविलास पासवान को भी कब का बुझा चुके होते. चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार ने रामविलास पासवान को भी बुझाने की पूरी कोशिश कर ली थी. उनसे कुछ नहीं हो पाया. वैसे ही अब नीतीश और उनकी टोली चिराग पासवान को बुझाने की कोशिश कर रही है फिर कुछ नहीं हो पायेगा. जनता तय करेगी कि चिराग बुझेगा या जलेगा.
घूसखोरी की है सरकार
चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में ऐसे लग रहा है कि पूरी सरकार ही घूसखोरी कर रही है. जनता का कोई भी काम बगैर पैसा लिये नहीं हो रहा है. सड़कों को बनाने के नाम पर करोड़ों अरबो रूपये सरकारी खजाने से खर्च होते हैं लेकिन सड़कें महीने-दो महीने में ही टूट जाती है. सारा पैसा कमीशनखोरी में चला जाता है. चिराग ने कहा कि उन्होंने इन्हीं बातों को अपने बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट अभियान में उठाया था. वे सरकार को सलाह दे रहे थे कि वह काम करे लेकिन नीतीश कुमार व्यक्तिगत दुश्मनी निभाने में लग गये.