अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
19-Oct-2020 11:41 AM
PATNA: लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान के तेवर नीतीश कुमार पर लगातार सख्त होते जा रहे हैं. चिराग पासवान ने आज नीतीश कुमार ताबड़तोड़ हमला किया है. उन्होंने दावा किया है कि इस बार के चुनाव में जेडीयू से ज्यादा सीटें लोजपा जीतने जा रही है. उन्होंने कहा है कि 15 सालों की बात कर रहे नीतीश पिछले 5 साल में किये गये काम का हिसाब क्यों नहीं दे रहे हैं. उन्होंने जनता से अपील की है कि अगर नीतीश या उनके मंत्री-विधायक वोट मांगने आयें तो जनता उनसे पिछले 5 सालों का हिसाब मांगे.
जेडीयू से ज्यादा सीटें लोजपा को मिलेंगी
चिराग पासवान ने आज नीतीश कुमार पर कई ट्वीट किये. उन्होंने कहा कि बिहार में इस दफे जेडीयू से ज्यादा सीटें एलजेपी जीतने जा रही है. लोजपा नया और युवा बिहार बनायेगी.
फरेब कर रहे हैं नीतीश, बिहार को बर्बाद कर दिया
चिराग ने कहा है कि नीतीश कुमार का कामकाज जीरो रहा. वे अपने पांच साल के कार्यकाल पर क्यों नहीं कुछ बोल रहे. बिहार की जनता को जान बूझ कर पिछले पांच सालों के काम को नहीं बताया जा रहा है. पिछले पांच साल के कार्यकाल पर कुछ नहीं बोलना फरेब है. सिर्फ कुर्सी के खेल में बिहारियों को बर्बाद कर दिया गया.
अफसरों का राज
चिराग पासवान ने कहा है कि बिहार में अफसरों का राज चल रहा है. जिस सात निश्चय की बात की जा रही है उसमें से कोई भी निश्चय पूरा नहीं हुआ. उन्होंने जनता से अपील की है कि जब नीतीश कुमार या उनके मंत्री-विधायक वोट मांगने आयें तो लोग उनसे पूछे कि सरकार ने पिछले पांच साल में क्या किया है. नीतीश कुमार से लोग पूछें कि उन्होंने सात निश्चय में से कौन सा निश्चय पूरा किया है.