ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / चिराग पासवान ने BJP को दिखाये तेवर, कहा - महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन...

चिराग पासवान ने BJP को दिखाये तेवर, कहा - महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगना दुर्भाग्यपूर्ण

12-Nov-2019 08:49 PM

PATNA : लोजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के साथ ही चिराग पासवान ने भाजपा को तेवर दिखाना शुरू कर दिया है. चिराग पासवान ने महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया. उन्होंने इस हालत के लिए भाजपा और शिवसेना दोनों को जिम्मेवार करार दिया है.


चिराग का ट्वीट
चिराग पासवान ने ट्वीट कर कहा है "महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगना दुर्भाग्यपूर्ण. जनता ने एन॰डी॰ए॰ सरकार बनाने का जनादेश दिया था. अपनी अपनी महत्वाकांक्षा के कारण प्रदेश में सरकार न बनने देना दुखद. " जाहिर है चिराग पासवान महाराष्ट्र में सरकार नहीं बनने देने के लिए शिवसेना के साथ साथ भाजपा को भी जिम्मेवार ठहरा रहे हैं. बीजेपी के तमाम नेता राष्ट्रपति शासन का स्वागत कर रहे हैं लेकिन चिराग पासवान राष्ट्रपति शासन को दुर्भाग्यपूर्ण करार दे रहे हैं.


राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के साथ ही दिखाना शुरू किया तेवर
दरअसल चिराग पासवान बड़ी बड़ी महत्वाकांक्षायें लेकर लोजपा के अध्यक्ष बने हैं. लेकिन उन्हें पहला ही झटका झारखंड में लगा है जहां बीजेपी ने लोजपा का नोटिस लेने तक से इंकार कर दिया. चिराग पासवान झारखंड में भाजपा से तालमेल की उम्मीद लगा कर बैठे थे. लेकिन कोई बात करने तक को तैयार नहीं हुआ. बाद में उन्होंने सभी सीटों पर उम्मीदवार ख़ड़ा करने का एलान किया लेकिन फिर भी भाजपा की कानों पर जूं नहीं रेंगा. ऐसे में अब वे महाराष्ट्र के मामले पर भाजपा पर परोक्ष हमला कर रहे हैं. देखना होगा अब भी भाजपा कोई नोटिस लेती है या नहीं.