Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप बेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीर Bihar News: खंभे पर चढ़े थे बिजली ठीक करने… अचानक दौड़ा करंट, वार्ड सदस्य की दर्दनाक मौत नीतीश कुमार के इस्तीफे पर संतोष सुमन का बयान, बोले- बिहार को मिलेगा सर्वसमावेशी नया मुख्यमंत्री ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव बिहार में नशे के नेटवर्क पर बड़ा वार… 12 हजार से ज्यादा कफ सिरप जब्त, 4 गिरफ्तार वैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तार बेतिया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप, पति और ससुर गिरफ्तार
29-Aug-2020 03:17 PM
PATNA : बिहार में कोरोना काल के दौरान विधानसभा चुनाव कराए जाने का विरोध कर रहे चिराग पासवान ने आज महत्वपूर्ण बैठक की है. चिराग पासवान ने 119 विधानसभा उम्मीदवारों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की है. एलजेपी ने इन संभावित उम्मीदवारों के साथ चिराग पासवान ने चुनावी रणनीति और चुनाव के लिए बिहार में मौजूदा हालात को लेकर बातचीत की है.
लोक जनशक्ति पार्टी पहले ही कह चुकी है कि वह 119 विधानसभा सीटों पर अपनी चुनावी तैयारी कर रही है. पार्टी ने 119 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करके रखा हुआ है हालांकि अब तक एनडीए में सिर्फ बंटवारे को लेकर कोई आधिकारिक बातचीत नहीं हुई है. बावजूद इसके चिराग पासवान ने आज सभी 119 उम्मीदवारों के साथ घंटों चर्चा की है. एलजेपी अध्यक्ष ने सभी संभावित उम्मीदवारों को कहा है कि वह अपनी और जेईई परीक्षा देने वाले छात्रों की मदद करें. कोरोना काल परीक्षाएं कराई जा रही है तो छात्रों को परेशानी हो सकती है और उन्हें सेंटर तक पहुंचाने में लोजपा के नेता और कार्यकर्ता हर संभव मदद करेंगे.
चिराग पासवान ने कहा है कि उन्होंने इस मसले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा था और बच्चों की समस्याओं की बाबत जानकारी दी थी लेकिन बिहार सरकार ने जी और एग्जाम को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की. एलजेपी अध्यक्ष ने यह भी कहा है कि इस मसले पर उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार से फोन पर बातचीत की है. मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव को चिराग पासवान ने बताया है कि NEET और JEE की परीक्षा के दौरान छात्रों को इस तरह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है.