BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा... IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप
10-Dec-2019 01:52 PM
DELHI: एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के भाई और समस्तीपुर से सांसद चुने गए प्रिंस पासवान जब संसद में बोलने खड़े हुए तो उन्होनों सबसे पहले तो अपने पिता स्वर्गीय रामंचद्र पासवान को याद किया फिर उन्होनें कहा कि हम पहली बार बोल रहे हैं कोई गलती हो जाए तो माफ कीजिएगा। इस दौरान प्रिंस पासवान ने अपने छोटे से संबोधन में सभी का दिल जीत लिया।
अपने पिता की निधन के बाद समस्तीपुर में हुए उपचुनाव में निर्वाचित हुए प्रिंस पहली बार संसद में बोलने खड़े हुए थे । इस दौरान उन्होनें कहा कि संसद में खड़े होकर ऐसा लग रहा है कि फिर से स्कूल वापस आ गए हैं और अपनी क्लास में बैठे हैं। उन्होनें कहा कि जैसे क्लास में टीचर होते हैं और आसपास स्टूडेंट होते हैं कुछ ऐसा ही यहां का माहौल लग रहा है।प्रिंस पासवान ने कहा कि सदन में जहां हमारे बड़े भईया( चिराग पासवान) और बड़े पापा ( राम विलास पासवान) मौजूद हो वहां हमेशा मन में बना रहता है कि कोई गलती न हो जाए।
इतनी सारी बातें हो गयी तो प्रिंस फिर जनता के मुद्दे पर आ गये और इस दौरान उन्होनें सदन में समस्तीपुर से जुड़े तीन कारखानों का मुद्दा उठाया। उन्होनें कहा कि ये कारखाने काफी समय से बंद पड़े हैं। जिससे पांच हजार लोगों के सामने रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो गयी हैं वे पलाय़न को मजबूर हो गए हैं। सरकार इस बार ध्यान दे तो कारखाने को फिर से शुरू कर पलायन को रोका जा सकता है। इस दौरान उन्होनें मामले से जुड़े हर पहलूओ को बखूबी सदन के सामने रखा।