अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
28-Oct-2020 06:31 AM
PATNA : पहले चरण की वोटिंग के ठीक पहले सुबह-सुबह एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर मॉर्निंग अटैक किया है। नीतीश कुमार पर सीधा हमला बोलते हुए चिराग पासवान ने कहा है कि पहले 15 साल में बिहार बदनाम था और दूसरे 15 साल में बदहाल हो गया लेकिन अब हम बिहार को नीतीश मुक्त करने जा रहे हैं। नीतीश कुमार जी से ज्यादा सीटों पर लोक जनशक्ति पार्टी चुनाव लड़ रही है और हम बिहार में भाजपा लोजपा की सरकार बनाएंगे चिराग पासवान ने सुबह सवेरे ट्वीट करते हुए लिखा है असंभव नीतीश। चिराग ने कहा है कि अगर बिहार की जनता ने नीतीश को वोट दिया तो वह बर्बाद हो जाएगा। चिराग ने आरोप लगाया है कि नीतीश कुमार आरजेडी के संपर्क में है और चुनाव परिणाम के बाद वह पाला बदल सकते हैं।
इतना ही नहीं चिराग पासवान ने कहा है कि बिहार की बेबसी को बदलने के लिए जो रोड मैप चार लाख बिहारियों ने तैयार किया है उसे एलजीपी ने अपने घोषणा पत्र में शामिल किया है। चिराग पासवान ने मतदाताओं से अपील की है कि वह अपने भविष्य के लिए उठकर खुद बाहर निकले और वोट दें। चिराग पासवान अपना शूटिंग वाला वीडियो वायरल होने से भटके हुए हैं और उन्होंने इस मामले पर जेडीयू के ऊपर स्तर ही राजनीति करने का आरोप लगाया है।
पहले चरण की 71 विधानसभा सीटों पर आज वोट पड़ रहे हैं उनमें चिराग पासवान के उम्मीदवारों ने जेडीयू, हम और वीआईपी के उम्मीदवारों के खिलाफ मैदान में ताल ठोक रखा है। आइए एक नजर डालते हैं जेडीयू के खिलाफ लोक जनशक्ति पार्टी ने किन चीजों पर किन उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।
जदयू के खिलाफ लोजपा
शेखपुरा : इमाम मजाली
डुमरांव : अखिलेश कुमार सिंह,
करगहर : राकेश कुमार सिंह
बेलहर : कुमार अर्चना
चेनारी : शेखर पासवान
झाझा : डॉ रवींद्र यादव
तारापुर : मीना देवी
बरबीघा : मधुकर कुमार
अमरपुर : मृणाण शेखर
चकाई : संजय कुमार मंडल
संदेश : श्वेता सिंह
गोविंदपुर : रणजीत यादव
नवादा : शशिभूषण कुमार
मोकामा : सुरेश कुमार निषाद
सूर्यगढ़ा : रविशंकर प्रसाद सिंह
मसौढ़ी : परशुराम कुमार
रफीगंज : मनोज सिंह
नोखा : कृष्ण कबीर
जगदीशपुर : भगवान सिंह कुशवाहा
कुर्था : भुनेश्वर पाठक
बेलागंज : रामाश्रय शर्मा,
राजपुर : निर्भय कुमार निराला
अतरी : अरविंद कुमार सिंह
दिनारा : राजेंद्र सिंह
पालीगंज : उषा विद्यार्थी
धौरेया : दीपक कुमार पासवान
शेरघाटी : मुकेश कुमार यादव
जमालपुर : दुर्गेश कुमार सिंह
अगियांव : राजेश्वर पासवान
सासाराम : रामेश्वर चौरसिया
जहानाबाद : इन्दू देवी कश्यप
सुलतानगंज : नीलम देवी
ओबरा : डॉ प्रकाश चंद्र
नवीनगर : विजय कुमार सिंह
घोसी : राकेश कुमार सिंह
हम के खिलाफ लोजपा
इमामगंज : शोभा सिन्हा
सिकंदरा : रविशंकर पासवान
बाराचट्टी : रेणुका देवी
टेकारी : कमलेश शर्मा
कुटुंबा : सरुण पासवान
वीआईपी के खिलाफ लोजपा
ब्रह्पुर : हुलास पांडेय