ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह

चिराग पासवान ने BJP को चेताया-बिहार चुनाव में भड़काऊ भाषण नहीं चलेगा, दिल्ली में इसके कारण ही हारे

14-Feb-2020 06:46 PM

DELHI: LJP के चिराग ने बिहार चुनाव से पहले बीजेपी को चेतावनी दे दी है. बिहार चुनाव में भड़काऊ भाषण नहीं चलेगा. दिल्ली विधानसभा चुनाव में भड़काऊ भाषणों के कारण ही बीजेपी की हार हुई है.

चिराग की दो टूक

एक अंग्रेजी अखबार से बात करते हुए LJP के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि दिल्ली में HATE SPEECH यानि नफरत फैलाने वाले भड़काऊ भाषणों ने ही बीजेपी या फिर कहें NDA की जीतने की संभावना को कम कर दिया. राज्यों के चुनाव में स्थानीय मुद्दों को तवज्जो दी जानी चाहिये. दिल्ली में ऐसे भाषणों की कोई जरूरत नहीं थी. बीजेपी को शाहीनबाग और दूसरे नकारात्मक मुद्दों के बजाय काम की बात करनी चाहिये थी. लोगों को ये बताना चाहिये था कि NDA सरकार ने क्या काम किया है और आगे क्या करने का इरादा है. लेकिन नकारात्मक मुद्दों ने एनडीए को काफी नुकसान पहुंचाया.

चिराग पासवान ने साफ साफ कहा है कि बिहार के चुनाव में उनकी पार्टी LJP ऐसी किसी कोशिश का विरोध करेगी. बिहार में NDA की सरकार अच्छा काम कर रही है और सरकार के काम को मुद्दा बनाकर लोगों के बीच जाना चाहिये. दिल्ली में लोगों ने जो चुनाव अभियान देखा वो अब तक का सबसे बदतर नजारा था. 

अमित शाह के बयान के बाद चिराग का एलान

हम आपको बता दें कि कल ही गृह मंत्री अमित शाह ने ये स्वीकार किया कि दिल्ली में नफरत फैलाने वाले भड़काऊ भाषणों से बीजेपी को नुकसान हुआ. उसके बाद चिराग पासवान का बयान सामने आया है. चिराग पासवान ने कल अपन पार्टी के नेताओं के साथ दिल्ली चुनाव परिणाम की समीक्षा की थी. दिल्ली में उनकी पार्टी ने बीजेपी से तालमेल कर सीमापुरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, जहां उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा. आम आदमी पार्टी ने सीमापुरी में LJP के उम्मीदवार को 56 हजार वोटों से हराया. चिराग पासवान ने कहा कि दिल्ली के वोटरों ने काम के आधार पर वोटिंग किया.