अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
14-Sep-2020 01:16 PM
DELHI : 2 दिन पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व के मसले पर बीजेपी के पाले में गेंद डालने वाले एलजीपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने फिलहाल जेडीयू के मुद्दे पर हाथ खड़े नहीं किए हैं. चिराग पासवान के रूप में भले ही कई लोगों को नरमी नजर आ रही हो लेकिन फर्स्ट बिहार ने दो दिन पहले भी इस बात की जानकारी दी थी कि चिराग अपने पुराने स्टैंड पर कायम है.
अब चिराग पासवान ने बिहार के राजनीतिक हालात को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में इस बात की चर्चा की है कि बिहार में राजनीतिक स्थिति क्या है सरकार का कामकाज कैसा है और कोरोनावायरस जैसी आपदा के बीच जमीनी सच्चाई किस तरह की है. दरअसल चिराग पासवान ने पिछले दिनों संसदीय दल की बैठक में मिले फीडबैक और सांसदों से हुई बातचीत के आधार पर प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है.
माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में इस बात की चर्चा की गई है कि बिहार में अफसरशाही किस तरह से हावी है. कोरोना का हाल में सरकार की कार्यशैली से जमीनी स्तर पर लोगों के बीच कैसी नाराजगी है और इसका चुनाव में क्या नफा नुकसान हो सकता है. हालांकि अब तक एनजीपी की तरफ से आधिकारिक तौर पर इस चिट्ठी की बाबत कोई जानकारी नहीं दी गई है और ना ही चिराग की तरफ से प्रधानमंत्री को लिखी गई चिट्ठी सामने आई है.