बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस, टीमों की बढ़ी टेंशन; ये है पूरी लिस्ट धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए
19-Jun-2021 12:36 PM
PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी में चल रही मौजूदा उठापटक के बीच कांग्रेस पार्टी अब चिराग के साथ खड़ी हो गई है. कांग्रेस ने कहा है कि असली एलजेपी चिराग के नेतृत्व के साथ है. सांसदों ने भले ही तात्कालिक लाभ के लिए कोई फैसला किया हो, लेकिन पशुपति पारस समेत जो सांसद एलजेपी से अलग गए हैं, उनका जनाधार भी खत्म हो चुका है और यह फैसला उनके लिए आत्मघाती साबित होगा.
चिराग पासवान के साथ खड़ी कांग्रेस ने कहा है कि रामविलास पासवान ने दलित राजनीति के तहत जिस पार्टी को खड़ा किया वह आज भी चिराग के नेतृत्व के साथ है. चिराग पासवान के साथ एलजेपी का कैडर वोट खड़ा है, इस बात को कांग्रेस मानती है. बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास ने कहा है कि चिराग पासवान बिहार की राजनीति के लिए एक बेहतर विकल्प हो सकते हैं. चिराग युवा हैं और उन्हें यह कहने में कोई गुरेज नहीं कि बिहार के लिए वह एक अच्छे इंस्ट्रूमेंट साबित होंगे.
यह पूछे जाने पर कि क्या चिराग पासवान को महागठबंधन में लाने के लिए कांग्रेस के साथ घटक के तौर पर जोड़ने के लिए पार्टी पहल करेगी, भक्त चरण दास ने कहा कि वह फिलहाल इस पर सीधे तौर पर कुछ नहीं कर सकते. चिराग पासवान इस बारे में क्या सोचते हैं, यह देखना होगा. लेकिन वह इतना जरूर कह सकते हैं कि कांग्रेस पार्टी दलितों और खास तौर पर समाज के पिछड़े हुए लोगों के साथ चलकर राजनीति करना चाहती है. बिहार में जो मौजूदा हालात है उसके बीच चिराग पासवान को सूझबूझ के साथ भविष्य का फैसला करना होगा.