अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
04-Sep-2020 11:14 AM
PATNA : पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की एंट्री भले ही एनडीए गठबंधन में आधिकारिक तौर पर नहीं हो पाई हो लेकिन नीतीश कुमार की प्लानिंग के मुताबिक मांझी ने काम करना शुरू कर दिया है. जीतन राम मांझी की पार्टी हम ने एनडीए गठबंधन में पहले से शामिल लोक जनशक्ति पार्टी के ऊपर नजरें टेढ़ी कर डाली है.
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान पर सीधा हमला बोला है. दानिश रिजवान ने कहा है कि अगर नीतीश कुमार के खिलाफ चिराग पासवान ने जुबान खोली तो हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा इसका करारा जवाब देगी. आपको बता दें कि महागठबंधन छोड़ने के बाद जीतन राम मांझी ने अकेले प्रेस वार्ता कर इस बात की घोषणा की थी कि वह नीतीश कुमार के साथ जा रहे हैं. मांझी एनडीए गठबंधन के साथ नीतीश कुमार के पार्टनर के तौर पर जा रहे हैं और यही वजह है कि उन्होंने एलजेपी के खिलाफ एंट्री के साथ ही मोर्चा खोल दिया है.
फर्स्ट बिहार चिराग पासवान और नीतीश कुमार के रिश्तों के बीच आई खटास की खबरों के साथ लगातार यह बताता रहा है कि नीतीश कुमार एनडीए में मांझी की एंट्री क्यों चाहते हैं. नीतीश कुमार की प्लानिंग मांझी को एनडीए में मिलाकर चिराग पासवान को जवाब दिलवाने की है. हमारे इस खबर पर हम के ताजा रुख के बाद मुहर लग गई है. हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने साफ कर दिया है कि अगर लोक जनशक्ति पार्टी अपने को नियंत्रित नहीं रखती है तो उनके सभी उम्मीदवारों के खिलाफ हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा उम्मीदवार उतारेगी.