हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल
20-Mar-2024 12:52 PM
By First Bihar
DELHI : लोजपा रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान बिहार की हाजीपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। लोजपा रामविलास ने एक सीट पर अपना पहला कैंडिडेट तय कर लिया है। इस बात का एलान खुद आज चिराग पासवान ने किया है। चिराग ने कहा कि - आने वाले दिनों में हमारा लक्ष्य 400 पार है। उन्होंने कहा कि वह हर चुनौती के लिए तैयार हैं।
वहीं, चिराग ने खुद की पार्टी के बाकी चार कैंडिडेट को लेकर कहा कि- अन्य चार सीटों पर प्रत्याशी कौन होगा इस पर अभी तय नहीं हुआ है। इसको लेकर वह 4-5 दिन में घोषणा कर देंगे। चिराग पासवान कहा कि समय की कसौटी पर किसी के साथ गलत नहीं होता है। राजनीति में सीट बांटने का सबसे बड़ा आधार जनाधार होता है।
इसके अलावा चाचा पशुपति पारस को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि - वे एनडीए के साथ रहेंगे या नहीं यह फैसला उन्हें लेना है। उन्हें तय करना है कि वह पीएम नरेंद्र मोदी के 400 पार सीटें हासिल करने की राह में रोड़ा बनेंगे या नहीं। क्योंकि पशुपति पारस ने कहा था कि वह आखिरी सांस तक पीएम मोदी के साथ रहेंगे। चिराग ने कहा कि अगर चाचा हाजीपुर से उनके खिलाफ चुनाव लड़ते हैं तो वह हर चुनौती से लड़ने के लिए तैयार हैं।
उधर, चिराग से जब नीतीश कुमार से नाराजगी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि- मैंने हमेशा उन्हें हमारे सीएम कहकर पुकारा है। आज पीएम मोदी जी के लिए हम सब एक मंच पर हैं। वैसे भी मेरा मानना है कि गठबंधन तभी सफल होगा जब बड़ी सोच रखेंगे। मुझे तो पीएम का हनुमान कहा जाता है, सोचिए वो नाम मेरे लिए कितना बड़ा है। उस नाम को लेकर दिए गए लक्ष्य को पूरा करने के लिए मैं कुछ भी कर सकता हूं।