पकौड़ी लेने गया पति, लौटकर आया तो सीट खाली! बस स्टैंड से प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज फोन पर पति से विवाद के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में लिखी यह बात बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए
10-Jan-2021 11:26 AM
SARAN : इस वक़्त की बड़ी खबर छपरा से सामने आ रही है जहां छेड़खानी से तंग आकर 16 साल की लड़की ने आत्महत्या कर ली है. डेड बॉडी के पास से परिजनों को एक सुसाइड नोट भी मिला है. सुसाइड में मृतका ने लिखा- "सॉरी मां, सॉरी पापा, इस पाप को गंगा जल से भी नहीं धो पाऊंगी, इसलिए सभी को गुड बाय". मृतका की पहचान सारण जिला के तरैया थाना के पिपरा गांव निवासी माधो राम की 16 वर्षीय बेटी आरती के रूप में की गई है. आरती बेसिक स्कूल पोखरा में आठवीं कक्षा की छात्रा थी.
जानकारी के अनुसार आरती के साथ गांव के ही मनचलों ने गलत काम किया जो आरती बर्दाश्त नहीं कर सकी और उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के वक़्त उसके घर वाले पड़ोस में गए थे, तभी उसने यह कदम उठाया. परिजनों ने गांव के ही नीरज राम और भूषण राम पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया. परिजनों ने बताया कि ये दोनों अक्सर रास्ते में आरती के साथ छेड़छाड़ किया करते थे, जिससे वह काफी परेशान रहती थी.
मृतका के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है और अपनी बेटी के लिए न्याय की गुहार लगाई है. वहीं इस घटना के बाद इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. सभी लोग सकते में हैं.