विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक
21-May-2023 06:11 PM
By First Bihar
NALANDA: जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने हिलसा के भटबीघा गांव में छेड़खानी के दौरान लड़की की हुई मौत के मामले पर प्रशासन द्वारा सैकड़ों ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने को अनावश्यक बताया और कहा कि इस घटना में सैकड़ों ग्रामीणों पर मुकदमा करना सही नहीं है।
दानवीर ने पुलिस और प्रशासन से अपील की है कि निर्दोष लोगों के ऊपर से मुकदमा वापस लिया जाए और सिर्फ दोषियों को ही सजा मिले। उन्होंने कहा कि ऐसी घटना बेहद शर्मनाक है और इससे बचने के लिए प्रशासन को कड़े कदम उठाने चाहिए लेकिन जो लोग निर्दोष हैं उन पर मुकदमा करना कहीं से भी उचित नहीं है।
दानवीर ने उक्त बातें रविवार को भटबीघा गांव में मृतका के पिता अरुण यादव से मुलाकात के बाद कही। बीते दिनों कुछ मनचले ने छेड़खानी के दौरान लड़की का दुपट्टा खींच लिया था, जिससे सड़क पर गिरकर उसकी मौत हो गई थी। दानवीर ने अरुण यादव को ढांढस बढ़ाया और उन्हें न्याय दिलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है।
उन्होंने कहा है कि ऐसी घटनाएं प्रशासनिक विफलता और उदासीनता के वजह से होती है। अगर लोगों में शासन-प्रशासन का खौफ होता तो अपराधी इस तरह की घटना को अंजाम देने की सोच भी नहीं सकते थे। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए मांग की है कि मनचले पर हत्या का मुकदमा दर्ज हो और उसे स्पीडी ट्रायल से जल्द से जल्द सजा दिया जाए। इस दौरान जाप के सैकड़ों कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहेl


