ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
12-Nov-2022 01:27 PM
By amit kumar
SASARAM: बीजेपी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। रोहतास के बीजेपी सांसद छेदी पासवान ने कहा है कि नीतीश कुमार कुर्सी के लिए देश के दुश्मन दाऊद इब्राहिम से भी हाथ मिला सकते हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पद पर बने रहने के लिए कुछ भी कर सकते हैं और पद के बिना वे जीवित नहीं रह सकते। वहीं नीतीश के प्रधानमंत्री पद की दावेदारी पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का यह सपना कभी भी पूरा नहीं हो सकता है। देश का प्रधानमंत्री वही बनेगा जो गरीबों के बारे में सोचता है। देश की इस बार भी जनता नरेंद्र मोदी को ही अपना प्रधानमंत्री चुनने जा रही है।
दरअसल, सांसद छेदी पासवान सड़कों के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सासाराम पहुंचे थे। उन्होंने कुल 23 करोड़ 70 लाख की लागत से बनने वाले चार सड़क योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में जो भी विकास के काम हो रहे हैं वह केंद्र सरकार की मदद से हो रहे हैं। छेदी पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार सत्ता के लिए दाऊद इब्राहिम से भी हाथ मिला सकते हैं। मुख्यमंत्री को हर कीमत पर पद चाहिए बिना पद के वे जीवित नहीं रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में अब कोई भी विकास का कार्य नहीं हो रहा है और जो भी हो रहा है केंद्र सरकार के सहयोग से हो रहा है।
वहीं नीतीश के प्रधानमंत्री पद की दावेदारी के सवाल पर सांसद ने कहा कि नीतीश कुमार का यह सपना कभी भी पूरा नहीं हो सकता है। जो गरीब और जरूरतमंदों की के लिए सोचता है और कार्य करता है जनता उसे ही अपना प्रधानमंत्री चुनेगी। जिसने कभी गरीबी नहीं देखा वह गरीबों के हित में काम नहीं कर सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबी देखी है इसलिए वे हमेशा गरीबों के बारे में सोचते हैं। कोरोना जैसी महामारी के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में गरीबों के लिए मुफ्त में अनाज की व्यवस्था की। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करने के लिए वे लगातार कार्य कर रहे हैं। इसलिए आगे भी देश के प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही बनेंगे।