ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश?

Home / news / छत्तीसगढ़ में CRPF और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 जवान शहीद, 4 घायल

छत्तीसगढ़ में CRPF और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 जवान शहीद, 4 घायल

10-Feb-2020 02:26 PM

BASTAR : बड़ी खबर छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग से आ रही है, जहां CRPF के कोबरा बटालियन और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए हैं.  वहीं चार जवान घायल हो गए हैं.  मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया है.

सभी घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है. जहां सबकी हालत गंभीर बताई जा रही है. खबर के मुताबिक यह मुठभेड़  बस्तर संभाग के बीजापुर और सुकमा की सीमा पर स्थित इरापल्ली गांव में हुई है. CRPF के जवान इलाके में नक्सल रोधी अभियान चला रहे थे, इसी दौरान इरापल्ली गांव में नक्सलियों ने जवानों को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई, जिसमें दो जवान शहीद हो गए और एक नक्सली मारा गया. 

घटनास्थल से एक हथियार भी बरामद किया गया है. वहीं सीआरपीएफ कोबरा के चार जवान घायल हो गये हैं. घटना के बाद से इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है.