ब्रेकिंग न्यूज़

‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सुकमा में IED विस्फोट, CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट शहीद, 9 जवान घायल

29-Nov-2020 08:04 AM

DESK : छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों ने कोबरा 206 बटालियन के जवानों पर आईईडी से हमला किया है, जिसमें असिस्टेंट कमांडेंट नितिन शहीद हो गए वहीं 9 जवान घायल हो गए हैं. सभी घायल जवानों को वायु सेना के हेलीकॉप्टर से  रेस्क्यू करने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई जवानों की हालत गंभीर बनी हुई है. 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि CRPF के 206 कोबरा बटालियन के जवानों को गश्त  के लिए भेजा गया था. रात के दस बजे जब ये जवान लौट रहे थे तो ताड़मेटला के बुर्कापाल से छह किलोमीटर दूर नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया . 

घायल सभी जवान कोबरा 206 बटालियन के हैं. सुकमा एसपी केएल ध्रुव ने इस हमले की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि सभी घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से रायपुर ले जाया गया है. जबकि असिस्टेंट कमांडेंट नितिन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया है. बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने घटना की पुष्टि करते कहा कि इस मामले में ज्यादा जानकारी जंगल से जवानों के लौटने के बाद ही मिल पाएगी. जवान ब्लास्ट में घायल हुए हैं या स्पाइक होल से इसकी भी जानकारी ली जा रही है.