ब्रेकिंग न्यूज़

खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / छात्रों को टूर पर ले जा रही दो स्कूली बसें दुर्घटनाग्रस्त, 15 छात्रों...

छात्रों को टूर पर ले जा रही दो स्कूली बसें दुर्घटनाग्रस्त, 15 छात्रों के मौत की खबर, कई घायल

21-Dec-2022 04:25 PM

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर मणिपुर से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में 15 छात्रों के मौत की खबर है जबकि बड़ी संख्या में छात्र घायल हुए हैं। हादसा नोली जिले के बिष्णुपुर खैपुर रोड पर हुआ है। थम्बलनू हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों को लेकर दो बसें टूर पर खौपूम जा रही थीं। इसी दौरान बिष्णुपुर खैपुर रोड पर दोनों बसें अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गईं।


हादसे में घायल हुए छात्रों को इलाज के लिए इंफाल के मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अबतक 20 से अधिक छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल में लाया जा चुका है। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने इस भीषण सड़क हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि आज ओल्ड कछार रोड पर स्कूली बसों के दुर्घटनाग्रस्त होने के बारे में सुनकर बेहद दुख हुआ। इस हादसे के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। मौके पर एसडीआरएफ, मेडिकल टीम पहुंच रहे हैं। सभी की सुरक्षा के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।


बताया जा रहा है कि जिन दो बसों में छात्रा-छात्राएं सफर का रहे थे उसमें से एक बस के ड्राइवर ने अचानक बस से अपना नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद एक बस हादसे की शिकार हो गईं। पीछे से तेज गति से आ रही दूसरी बस भी बीच सड़क पर पलट गई। फिलहाल राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है।