ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : जमीन का विवाद बना जंग का मैदान ! फर्नीचर दुकान में तोड़फोड़ और 1 लाख नकद लूटे; सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हमलावर Bihar News : बच्चों का हक खा गए गुरुजी! मिड-डे मील में गड़बड़ी, एक्शन मोड में शिक्षा विभाग; 200 हेडमास्टरों को देना होगा जवाब Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना

Home / news / लोक आस्था के महापर्व छठ के लिए रेलवे ने किया स्पेशल ट्रेनों का...

लोक आस्था के महापर्व छठ के लिए रेलवे ने किया स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, देखें पूरी लिस्ट

18-Nov-2020 08:49 AM

DESK : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा में घर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने बड़ा ऐलान किया है. श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इसके लिए रेलवे ने फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों चलाने का निर्णय लिया है. रेलवे ने 22 नवंबर से 30 नवंबर तक पूर्व से चल रही विशेष ट्रेनों के अतिरिक्त छठ पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है. 

इस बारे में जानकारी देते हुए डीआरएम अशोक माहेश्वरी ने बताया कि समस्तीपुर रेलमंडल के दरभंगा, जयनगर, रक्सौल और मुजफ्फरपुर से हावड़ा, मुंबई, अहमदाबाद और उधना के लिए छठ पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा. इन ट्रेनों का टाइम टेबल रेलवे ने जारी कर दिया है. हालांकि इन ट्रेनों में वेटिंग या बिना  टिकट के यात्रा की अनुमति नहीं होगी. यात्रा के दौरान कोरोना से जुड़े गाइडलाइन का पालन करना होगा. 

  • ट्रेन संख्या 05269 मुजफ्फरपुर से अहमदाबाद (गुरुवार) 26 नवंबर को और ट्रेन संख्या 05270 अहमदाबाद से मुजफ्फरपुर रविवार 29 नवंबर को चलेंगी. ये दोनों ट्रेनें 15269/15270 के समय सारणी के अनुसार चलेंगी.
  • ट्रेन संख्या 05272 मुजफ्फरपुर से हावड़ा (मंगलवार) 24 नवंबर को और ट्रेन संख्या 05271 हावड़ा से मुजफ्फरपुर (बुधवार) 25 नवंबर को चलेंगी. ये गाड़ी संख्या 15272/15271 के समय सारणी के अनुसार चलेंगी.
  • ट्रेन संख्या 05547 जयनगर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल (सोमवार) 23 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी. वहीं, ट्रेन संख्या 05548 लोकमान्य तिलक टर्मिनल से जयनगर (गुरूवार) 26 नवंबर से 03 दिसंबर तक चलेगी. ये दोनों ट्रेनें गाड़ी संख्या 15547/15548 के समय सारणी के अनुसार चलेंगी.
  • ट्रेन संख्या 05267 रक्सौल से लोकमान्य तिलक टर्मिनल (शनिवार) 28 नवंबर को और ट्रेन संख्या 05268 लोकमान्य तिलक टर्मिनल से रक्सौल (मंगलवार) 1 दिसंबर को चलेगी. ये ट्रेनें गाड़ी संख्या 15267/15268 के समय सारणी के अनुसार चलेंगी.
  • ट्रेन संख्या 05559 दरभंगा से अहमदाबाद (बुधवार) 25 नवंबर को और ट्रेन संख्या 05560 अहमदाबाद से दरभंगा (शुक्रवार) 27 नवंबर को गाड़ी संख्या 15559/15560 के समय सारणी के अनुसार चलेंगी.
  • ट्रेन संख्या 05563 जयनगर से उधना (शुक्रवार) 27 नवंबर को और ट्रेन संख्या 05564 उधना से जयनगर रविवार 29 नवंबर को गाड़ी संख्या 15563/15564 के समय सारणी के अनुसार चलेंगी.