ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / छपरा में शराब कांड पर बोले बीजेपी विधायक, सीएम नीतीश पर दर्ज हो...

छपरा में शराब कांड पर बोले बीजेपी विधायक, सीएम नीतीश पर दर्ज हो हत्या का मामला

14-Dec-2022 10:53 AM

PATNA: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। सत्र से पहले ही बीजेपी के विधायक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हत्या का केस करने की बात कह दी है। छपरा में शराब से हुई मौतों पर उन्होंने बिहार सरकार को घेरे में ले लिया है।



बीजेपी विधायक जनक सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार पर इन हत्या का केस होना चहिए। आज छपरा में लगभग 25 लोगों की मौत हो गई है। हम आज विधानसभा में इस मौत पर कार्यस्थागण प्रस्ताव लाए हैं। पुलिस प्रशासन इस हत्या को ठंड से मौत बता रही है। लेकिन इनकी मौत शराब पीने से हुई है और इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोषी हैं।



दरअसल, आज छपरा में जहरीली शराब से कई लोगों की मौत हो गई। हैरत की बात है कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। इसके बावजूद लगातार शराब कांड जारी है। अब इसको लेकर बीजेपी विधायक ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हत्या का केस दर्ज होना चाहिए।