मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
14-Oct-2024 01:25 PM
By First Bihar
CHHAPRA: छपरा में मंदिर के पास नशा करने से लड़कों को रोकना एक पति-पत्नी को काफी भारी पड़ गया। नशेड़ी लड़कों ने तलवार से वार कर दोनों पति-पत्नी को बुरी तरह से घायल कर दिया। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दरअसल, बनियापुर थाना अंतर्गत जहांगीरपुर में मंदिर के पास कुछ लड़के गांजा पी रहे थे। जब गांव के ही रहने वाले तारकेश्वर महतो और उनकी पत्नी चिंता देवी की नजर नशेड़ी लड़को पर पड़ी तो उन्होंने मंदिर के पास नशा करने से उन्हें रोकने की कोशिश की। इस बात से नाराज नशेड़ी युवकों ने दोनों पर तलवार से हमला बोल दिया।
घायल तारकेश्वर महतो के भतीजे राज किशोर प्रसाद ने बताया कि गांव के काली मंदिर के पास नशेड़ी भीड़ लगाकर गांजा पीते हैं। मना करने पर उन्होंने हमला कर दिया। जिसके बाद गांव के लोग दोनों को बनियापुर रेफरल अस्पताल ले गए, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया।