गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश
02-Apr-2023 07:03 AM
By SONU KUMAR
NAWADA : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 34 दिनों के अंदर दूसरी बार बिहार पहुंच चुके हैं। अमित शाह आज दोपहर नवादा में लोकसभा प्रवास कार्यक्रम के तहत एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
मिली जानकारी के अनुसार, अमित शाह नवादा जिले के हिसुआ में लोगों को संबोधित करेंगे और भाजपा के पक्ष में एकजुट होने को लेकर लोगों से निवेदन करते हुए दिखेंगे। अमित शाह दोपहर बाद हवाई मार्ग के जरिए नवादा के हिसुआ पहुंचेंगे और इस जनसभा को संबोधित करेंगे। शाह आज यानी रविवार को दोपहर 2 बजे नवादा स्थित हिसुआ पहुंचेंगे। इससे पहले वो इसके अलावा पटना स्थित दिघा में SSB के विभिन्न उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
मालुम हो कि, अमित शाह की सासाराम में भी रविवार को रैली प्रस्तावित थी, लेकिन वहां उपजे तनाव के बाद कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। जिसके बाद अब वो केवल नवादा में जनसभा को संबोधित करेंगे।
आपको बताते चलें कि, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 34 दिन बाद बिहार वापस से आए हैं। लोकसभा चुनाव में अब लगभग एक साल बचा है। ऐसे में उनका बिहार दौरा चुनावी रणनीति का ही हिस्सा माना जा रहा है। इसके पहले वह 25 फरवरी को पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर में जनसभा को संबोधित किया था। इसके बाद पटना के बापू सभागार में किसान- मजदूर समागम में भी हिस्सा लिया था। अमित शाह 2 अप्रैल को नवादा में जनसभा को संबोधित करने के बाद वहां लोकसभा कोर कमेटी के साथ बैठक भी करेंगे। इस दौरान वह पार्टी पदाधिकारियों को जरूरी टास्क भी देंगे।