Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला
13-May-2024 06:54 PM
By First Bihar
PATNA : लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में बिहार की कुल पांच सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया है। बिहार की पांच सीटों पर कुल 56.85 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा वोटिंग बेगूसराय में और सबसे कम मुंगेर में हुआ है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बिहार की 5 सीटों दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर में शाम 6 बजे तक औसत 56.85 फीसदी वोटिंग हुई है।
चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, दरभंगा में शाम 6 बजे तक 56.63 फीसदी वोटिंग हुई। उजियारपुर में 6 बजे तक 56.00 प्रतिशत, समस्तीपुर में 58.10 फीसदी, बेगूसराय में 58.40 फीसदी और मुंगेर लोकसभा सीट पर शाम 5 बजे तक 55.00 फीसदी वोटिंग हुई। सभी पांच सीटों पर शाम 6 बजे तक औसत कुल 56.85 फीसदी वोटिंग हुई।
बता दें कि बिहार की पांच सीटों पर 55 प्रत्याशियों का किस्मत ईवीएम में कैद हो गया है। इस चुनाव में 4 महिला, 21 निर्दलीय, राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पार्टी के 14 प्रत्याशी और 20 अन्य प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे थे। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें आज देखने को मिली। मतदाताओं को किसी तरह की कोई परेशान न हो इसको लेकर चुनाव आयोग की तरफ से सभी तरह के जरूरी इंतजाम किए गए थे।
बता दें कि लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आंध्र प्रदेश की 25, बिहार की 5, झारखंड की 4, मध्य प्रदेश की 8, महाराष्ट्र की 11, ओडिशा की 4, तेलंगाना की 17, उत्तर प्रदेश की 13, पश्चिम बंगाल की 8 और जम्मू-कश्मीर की 1 सीट के लिए चुनाव का कार्य संपन्न हो गया।



