ब्रेकिंग न्यूज़

पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर Bihar News : पटना में रहस्यमयी मौत! शव मिला, जांच से पहले ही पुलिस रवाना; मचा हडकंप Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर

Home / news / 24 घंटे में अब तक के सबसे ज्यादा 20,903 कोरोना के नये मामले...

24 घंटे में अब तक के सबसे ज्यादा 20,903 कोरोना के नये मामले , देश में मरीजों का आंकड़ा सवा 6 लाख के पार

03-Jul-2020 10:00 AM

DELHI : देश में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती चली जा रही है। पिछले चौबीस घंटे में कोरोना के 20 हजार से ज्यादा नये मामले सामने आए हैं। जबकि 379 लोगों की कोरोना से मौत हो गयी है।


स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के द्वारा अभी-अभी जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 6,25,544 तक पहुंच गया हैं। जबकि 18213 लोगों की इससे मौत हो चुकी है। वहीं पिछले 24 घंटे में अब तक का सबसे ज्यादा 20,903 नये पॉजिटिव केस सामने आए हैं जबकि चौबीस घंटे में 379 लोगों की मौत हो चुकी है।


देश के अंदर एक्टिव केस की संख्या अभी 2,27,439 हैं। राहत की बात ये हैं कि 3,79,892 लोग बीमारी को मात देकर घर लौट चुके हैं। लेकिन प्रति दिन नये मरीजों की संख्या लगातार तेजी से बढ़ रही है जो चिंता का विषय़ है।