बिहार के इस जिले में प्राइवेट स्कूलों पर नकेल, एडमिशन में मनमाना वसूली पर प्रशासन सख्त; DM ने दिए जांच के आदेश बिहार के इस जिले में प्राइवेट स्कूलों पर नकेल, एडमिशन में मनमाना वसूली पर प्रशासन सख्त; DM ने दिए जांच के आदेश मुंगेर में ATM फ्रॉड का नया तरीका: कार्ड फंसाकर ठगों ने उड़ाए 2 लाख रुपये CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है CBSE 10वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें नतीजे CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है CBSE 10वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें नतीजे वियतनाम में मौत के बाद नहीं लौट पाई पटना के व्यवसायी का पार्थिव शरीर, परिजनों ने सरकार से लगाई गुहार कोर्ट गेट पर नशे का खेल बेनकाब, जेल से छूटे युवक को पुलिस ने दबोचा ‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांस ‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांस बदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटल
27-Apr-2021 12:44 PM
By RAMESH SHANKAR
SAMASTIPUR: ABVP छात्र नेता की हत्या के विरोध में जमकर हंगामा हुआ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने NH-28 पर आगजनी की और मुख्य सड़क को जाम कर दिया। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी और हंगामा मचाया।
बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर जहां विपक्षी पार्टियां सरकार पर निशाना साध ही रही है वही अब एनडीए घटक दल से जुड़े अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता भी सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। ABVP छात्र नेता के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कार्यकर्ताओं ने की।

गौरतलब है कि समस्तीपुर में ABVP के ताजपुर नगर मंत्री राहुल कुमार की हत्या अपराधियों ने दिनदहाड़े सिर में गोली मारकर कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी पिस्टल लहराते निकल गए। बताया जाता है कि किसी के फोन आने के बाद राहुल घर से निकले थे। इसी बीच कस्बे आहर पेट्रोल पंप के पास तिनमुहानी पर पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें रोका और बातचीत के दौरान ही सिर में गोली मार दी। जिससे उनकी घटनास्थल पर मौत हो गयी।

जानकारी के मुताबिक राहुल कुमार जमीन की खरीद बिक्री के कारोबार से भी जुड़ा हुआ था साथ ही ताजपुर थाने की पुलिस में गहरी पैठ की वजह से इलाके के शराब माफिया के निशाने पर भी आ गया था। राहुल की हत्या के कई घंटे बीत जाने के बावजूद हत्यारों की गिरफ्तारी अब तक नहीं होने से ABVP कार्यकर्ता नाराज हैं। ABVP कार्यकर्ताओं ने ताजपुर के कोल्ड स्टोरेज चौक के पास NH-28 पर आगजनी कर मुख्य सड़क को बुरी तरह जाम कर दिया और सरकार और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एबीभीपी कार्यकर्ताओं ने ताजपुर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया।