बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन, बिहार में होली खत्म होते ही शुरू होगी कार्रवाई शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम होली पर बदल गयी पटना मेट्रो की टाइमिंग! सुबह इस वक्त तक नहीं मिलेगी सुविधा, जानिए नया टाइम टेबल बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी
28-Nov-2019 01:13 PM
CHATRA : झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के तहत पहले चरण का चुनाव प्रचार अब से कुछ घंटों बाद समाप्त हो जाएगा। इससे पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह चुनावी मैदान से जमकर गरजे हैं। अमित शाह ने चतरा में चुनावी रैली की है जिसमें उन्होनें जमकर विपक्ष का बखिया उखेड़ी। वहीं वर्तमान बीजेपी की रघुवर सरकार का खूब गुणगान किया।
अमित शाह ने कहा कि झारखंड की रघुवर सरकार ने पिछले पांच सालों में झारखंड में विकास की गंगा बहा दी है। रघुवर सरकार मे जहां सूबे में सड़कों का जाल बिछा दिया है वहीं घर-घर बिजरी भी पहुंचा दी।
बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी सरकार ने समाज के सभी तबकों के विकास का ख्याल रखा। किसानों को भरपूर सहायता पहुंचायी। उन्होनें इस मौके पर ओबीसी कार्ड खेलते हुए कहा कि दोबारा पूर्ण बहुमत की सरकार बनी तो इस बार एक कमिटी बना कर ओबीसी समाज को ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचाने का प्रयास करेंगे। कमिटी में आदिवासी हितों को ख्याल रखते हुए ओबीसी समाज को लाभ पहुंचाया जाएगा।
वहीं चुनावी सभा में उम्मीदों के मुताबिक नहीं पहुंची भीड़ पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि मैं जानता हूं दस-पन्द्रह हजार की भीड़ जुटाकर चुनाव नहीं जीता जा सकता ।लेकिन मैं भी बनिया हूं वोटों का हिसाब-किताब करना जानता हूं। आगे उन्होनें कहा कि जो भी लोग सभा में पहुंचे हैं वे अपने दोस्तों-रिश्तेदारों से अपील करें कि वे बीजेपी को वोट करें।