ब्रेकिंग न्यूज़

लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी

चटनी का टेस्ट पसंद नहीं आने पर पत्नी का मर्डर, पति ने गुस्से में सिर पर हमलाकर की हत्या

01-Aug-2021 03:48 PM

DESK : पत्नी के हाथ से बनी चटनी का स्वाद पसंद नहीं आने पर पति ने उसकी निर्मम हत्या कर दी. इस सनसनीखेज घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारा पति मौके से फरार हो गया. आरोपी की मां ने पुलिस को फ़ोन कर मामले की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतका के शव को कब्जे में लिया और जांच में जुट गई. इस घटना के बाद से आसपास के लोगों में हड़कंप मचा हुआ है. 


दरअसल घटना मध्यप्रदेश के दतिया जिले की है. दतिया के बड़ौनी एसडीओपी दीपक नायक ने बताया कि मृतका उपरांय गांव में आनंद गुप्ता नाम के एक शख्स की पत्नी प्रीति है. परिवार के सदस्यों से पूछताछ के दौरान पता चला कि आनंद अपने घर की नीचे ही नाश्ते की दुकान चलाता है जहां वो समोसे-कचौड़ी बेचता है. रविवार को भी रोज़ की ही तरह समोसे-कचौड़ी और चटनी बनी थी. सुबह 6 बजे के करीब पति-पत्नी में चटनी को लेकर विवाद शुरू हो गया. 


परिजनों ने बताया कि आनंद को चटनी का स्वाद पसंद नहीं आया जिसपर उसने अपनी पत्नी से झगड़ा करना शुरू कर दिया. इसी दौरान विवाद बढ़ता गया और गुस्से में आनंद ने भारी सामान अपनी पत्नी के सिर और गले पर दे मारा. इससे गहरा घाव बन गया और पत्नी के सिर से काफी खून बहने लगा. पुलिस ने बताया कि आरोपी की मां ने भी इस दौरान बीच-बचाव की कोशिश की लेकिन आरोपी नहीं रुका और उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी.


घर वालों ने बताया कि आनंद और प्रीति की शादी को काफी साल हो गए थे. दोनों के दो बच्चे भी हैं. फिलहाल प्रीति की हत्या के बाद से उसके परिजनों में कोहराम मच गया है. वहीं, पुलिस की टीम हत्यारे पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.