BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत
07-Sep-2021 05:36 PM
DESK: ब्राह्मण समाज के खिलाफ विवादित बयान देने के आरोप में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रायपुर के डीडी नगर थाने में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया। रायपुर पुलिस ने नंद कुमार बघेल को आगरा से गिरफ्तार किया। जिसके बाद उन्हें रायपुर की अदालत में पेश किया गया। नंद कुमार बघेल के अधिवक्ता गजेंद्र सोनकर ने बताया कि उन्हें 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
लखनऊ में नंद कुमार बघेल ने ब्राह्मण समाज के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद इस समाज के लोगों में आक्रोश था। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सीएम के पिता लगातार विवादित बयान देते रहे हैं।
यूपी चुनाव से पहले ब्राह्मणों के खिलाफ बयान देकर उन्होंने माहौल खराब करने की कोशिश की है। रायपुर में ब्राह्मण समाज के लोगों ने इसके खिलाफ प्रदर्शन किया था। साथ ही उनके खिलाफ आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी थी। पुलिस थानों का भी उनलोगों ने घेराव किया था। इसके अलावे बीजेपी ने भी सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ हल्ला बोल दिया था।
‘सर्व ब्राह्मण समाज’ की शिकायत पर रायपुर के डीडी नगर थाने की पुलिस ने 75 वर्षीय नंद कुमार बघेल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।मुख्यमंत्री के पिता नंद कुमार बघेल पर यह आरोप है कि उन्होंने ब्राह्मणों को विदेशी बताकर लोगों से बहिष्कार करने की अपील की।
उन्होंने कथित तौर पर लोगों से ब्राह्मणों को गांव में घुसने नहीं देने का भी आह्वान किया। नंद कुमार बघेल पर भगवान राम के बारे में भी कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है। संगठन ने अपनी शिकायत में कहा कि मुख्यमंत्री के पिता की कथित टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर भी है।
वही छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने बताया कि एक मुख्यमंत्री होने के नाते अलग-अलग समुदायों के बीच सद्भाव बनाए रखना मेरी ज़िम्मेदारी है। अगर उन्होंने समाज के खिलाफ कोई बात कही है तो मुझे इसका दुख है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।