ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / छठी का भोज खाने गए युवक को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

छठी का भोज खाने गए युवक को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

03-Jun-2024 02:05 PM

By First Bihar

BEGUSARAI : बेगूसराय के वीरपुर थानाक्षेत्र के वीरपुर गांव स्थित किसान भवन के समीप अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। यह युवक छठी का भोज खाने गया था, तभी उसे गोली मारी गयी है। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। लोगों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। 


घायल छात्र की पहचान राजकुमार राय के 16 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार के रुप में हुई है। गोली लगने से घायल छात्र वीरपुर थाना अन्तर्गत पश्चिमी वीरपुर के वार्ड 12 का रहने वाला बताया जाता है। उसके परिजनों ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा आयोजित भोज में दो जगह से युवक के घर वालों को निमंत्रण दिया गया था। जिसमें एक कार्यक्रम में सपरिवार एक साथ जबकि अपने मित्र के निमंत्रण में उनका बेटा भी छठी के भोज में शामिल होने गया था। जहां रविवार की देर रात घर से निकलने के आधे घंटे बाद ही उसको किसी ने गोली मारकर ज़ख्मी कर दिया। 


इसी बीच किसी ने युवक के गोली से घायल होने की सूचना उसके घर वालों को दी कि राकेश को किसी ने गोली मार दी है। जख्मी युवक के पिता ने बताया कि गोली किसने मारी और क्यों मारी, इसका उन्हें कुछ भी पता नहीं है। उन्होने कहा कि घायल राकेश पढ़ाई करता है और इसी वर्ष मेट्रिक की परीक्षा पास की है। घटना की जानकारी मिलते ही वीरपुर थाना की पुलिस अस्पताल में इलाजरत जख्मी युवक से पूछताछ की और घटना के संबंध में जानकारी ली है। 


इधर, पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस अनुसंधान के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर छात्र को किसने गोली मारकर ज़ख्मी कर दिया है। छठी का भोज खाने गए छात्र को गोली आख़िर किसने मारी है। या खुशी में होने वाली हर्ष फायरिंग में अथवा किसी ने प्रतिशोध में उसे गोली मारी है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।