Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे
07-Nov-2024 01:34 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR / ARA : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में छठ पर्व का सामान लाने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। कांटी थाना क्षेत्र के लसगरीपुर पंचायत भवन के समीप गुरुवार सुबह वाहन ने सड़क पार कर रहे टरमा निवासी विशु साह के पुत्र राजकिशोर साह उर्फ मुनटुन (31) को रौंद दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
वहीँ, घटना से आक्रोशित लोगों ने नेशनल हाइवे जाम कर दिया। जाम के कारण फोरलेन पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर पहुंची कांटी पुलिस ने लोगों को समझाकर मामले को शांत कराया। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। परिजनों ने बताया कि मुनटुन घर से पैदल पहाड़पुर बाजार छठ पर्व का सामान लेने जा रहा था। सड़क पार करने के दौरान वाहन ने रौंद दिया।
अचानक पर्व पर युवक की मौत से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। पत्नी और बच्चे का रो-रो कर बुरा हाल है, जिसे आसपास के लोग ढांढ़स बंधा रहे थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल हमलोग अपने तरफ से मामले की जांच में लगे हुए हैं।
इधर, -भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र अंतर्गत अंधारी गांव स्थित सोन नदी में पांच बच्चे डूब गए। जिसमेंदो की मौत व एक की तलाश जारी है। इसके अलावा दो बच्चो का गंभीर हालत में सहार रेफरल अस्पताल में भेजा गया, जहां इनका इलाज जारी है। जबकि मुंगेर जिले में अपराधियों ने मजदूर को पीट-पीट कर मार डालाहै। नया रामनगर थाना अंतर्गत रामनगर मोर्चा तालाब में गुरुवार सुबह पानी फल सिंघाड़ा तोड़ने के दौरान हुए विवाद में सहरसा के एक मजदूर की स्थानीय एक युवक द्वारा पीट कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद मजदूर की पिटाई करने वाला स्थानीय युवक फरार हो गया। जिसकी पहचान कर ली गई है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है । मृतक का शव कब्जे में लेकर रामनगर थाना की पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।