BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान
27-Sep-2023 10:06 AM
By First Bihar
PATNA : राजद सुप्रीमो लालू यादव के खिलाफ आज चारा घोटाला मामले में सुनवाई होनी है। राजधानी पटना की सिविल कोर्ट स्थित सीबीआई कोर्ट में लालू यादव के मामले में सुनवाई होगी। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि लालू इस दौरान सशरीर कोर्ट में मौजूद रहेंगे। इससे पहले इस मामले में 19 सितंबर को सुनवाई हुई थी। इस दिन भी लालू यादव कोर्ट में सशरीर उपस्थित हुए थे। हालांकि, वह थोड़ी देर में ही वहां से निकल गए थे।
दरअसल, चारा घोटाले के आरसी 63 ए 1996 में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व सांसद आर के राणा, फूलचंद सिंह, नौकरशाह बैक जूलियस और पूर्व सांसद जगदीश शर्मा समेत 22 लोगों पर आरोप गठित हुए थे। इसके बाद इस मामले में लगातार सीबीआई कोर्ट में लगातार सुनवाई चल रही है। इस मामले में अबतक 76 लोगों की गवाही भी हो चुकी है। इस मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव समेत कुल 44 लोगों पर चार्जशीट भी दायर की थी। हालांकि, इसमें 22 लोगों की मृत्यु के कारण ट्रायल बंद कर दिया गया है।
मालूम हो कि, चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव को सजा भी हो चुकी है। लेकिन आरसी 63 ए 1966 का अंतिम केस के कारण सुनवाई अभी जारी है। भागलपुर बांका के उप कोषागार से फर्जी विपत्र के आधार पर 46 लाखरुपए की अवैध निकासी की गई थी। इसी मामले को लेकर बुधवार 27 सितंबर को सीबीआई के स्पेशल कोर्ट में सुनवाई होनी है। लालू इस पेशी के दौरान कोर्ट में खुद मौजूद रह सकते हैं। हालांकि, सुरक्षा कारणों से लालू प्रसाद यादव के पेशी होने की जानकारी नहीं दी गई है।
आपको बताते चलें कि , लैंड फॉर जॉब्स मामले में पूर्व रेल मंत्री लालू यादव पर केस चलेगा। CBI को केंद्र सरकार से इसकी इजाजत मिल चुकी है। एक महीने पहले CBI ने केंद्र से लालू के खिलाफ मुकदमा चलाने की इजाजत मांगी थी। CBI ने आज दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट को बताया कि पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के खिलाफ कथित लैंड फॉर जॉब्स केस में ताजा आरोप पत्र के संबंध में गृह मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है।