Assembly Elections 2026: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव बीजेपी के लिए बड़ी सियासी परीक्षा, इन राज्यों में बड़ी चुनौती Assembly Elections 2026: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव बीजेपी के लिए बड़ी सियासी परीक्षा, इन राज्यों में बड़ी चुनौती BIHAR NEWS : तेजस्वी के यहां से निकलती दिखी मांझी की बहु और समधन, फोटो आया सामने; जानिए क्या है वजह Bihar News : BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डाला वोट, NDA के 176 और MGB के 37 विधायकों ने किया मतदान; कांग्रेस के MLA अब भी गायब Bihar Rajya Sabha Election 2026: कांग्रेस के दो विधायक लापता, वोटिंग के बीच बढ़ी सियासी हलचल; पढ़िए क्या है नाम और कैसा रहा है राजनीतिक इतिहास ANANT SINGH : 'यह मेरा आखिर चुनाव है ...', बोले अनंत सिंह - यह मेरा अंतिम कार्यकाल था, जब नीतीश जी नहीं तो मैं भी नहीं... बिहार राज्यसभा चुनाव: वोटिंग जारी, NDA के 110 और महागठबंधन के 35 विधायकों ने डाला वोट, कांग्रेस के दो विधायक अब भी ट्रेसलेस Anant Singh : 'ऊ नय रहेंगे तहिया ने बताएंगे किसको चाहते हैं...', अनंत सिंह ने डाला वोट, बोले – नीतीश कुमार के लिए मतदान करने आया .... सभी सीट पर जीत पक्की Bihar Rajya Sabha Election 2026: 5वीं सीट पर NDA vs महागठबंधन, तेजस्वी बोले- हम जीत रहे, कांग्रेस के 2 विधायकों के गायब होने को अफवाह बताया Bihar News : पटना से थावे के बीच नई फास्ट पैसेंजर ट्रेन शुरू, 6 घंटे 50 मिनट में पूरा होगा सफर; जानिए टाइमिंग और स्टॉपेज
27-Sep-2020 03:17 PM
By SONU KUMAR
NAWADA : नारदीगंज थाना क्षेत्र में 4 साल की एक बच्ची को दरिंदगी का शिकार बनाने का मामला सामने आया है. मासूम से कथित तौर पर दुष्कर्म करने वाले आरोपी के विरुद्ध नारदीगंज थाना में परिवार के लोगों ने आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. परिजनों के अनुसार नारदीगंज थाना क्षेत्र में गंगा मुजफ्फरनगर निवासी केदार मांझी के 26 वर्षीय पुत्र भीमल मांझी ने एक 4 वर्षीय बच्ची के साथ घर के पास डाक बाबा के मंदिर में ले जाकर मारपीट करने के बाद दुष्कर्म किया.
मिली जानकारी के अनुसार धामों मांझी उर्फ धर्मेंद्र मांझी की 4 वर्षीय पुत्री सकीना कुमारी अपने घर के पास खेल रही थी. घर के पास में रहा युवक भीमल मांझी बिस्कुट देने के बहाने पीड़ित के घर के पीछे डाक बाबा के मंदिर में ले गया, घर में बच्ची को नहीं देखने पर उसके परिजनों ने खोजबीन शुरू की. जब पीड़िता के चाचा संदीस कुमार खोजबीन के दौरान डाक बाबा के मंदिर की ओर गया तो वहां देखा कि बच्ची मंदिर के पास बैठकर रो रही है और अभियुक्त मंदिर पर सो रहा है.
करीब एक घंटा बीत जाने के बाद पीड़िता के चाचा उसे लेकर घर आये. थोड़ी ही देर में पीड़ित बच्ची की तबीयत खराब हो गई. जब उस बच्ची से पूछा गया तो उसने सारी जानकारी अपनी मां सुमन देवी को बताई. जिसके बाद सभी ग्रामीणों को बुलाया गया, और जो बच्ची के साथ बीती उस बात को बताया गया. जिसके बाद नारदीगंज थाना की पुलिस पहुंची जहां उसने आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. वहीं नारदीगंज थाना की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.