गलत कटा है ट्रैफिक चालान तो 14 को लोक अदालत पहुंचे, पहली बार बैठेगी विशेष बेंच, जुर्माना होगा माफ Bihar politics news : तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर बड़ा हमला: बोले– 21 साल में विकास के हर पैमाने पर सबसे पीछे है बिहार NEET student case : '20 दिनों से CBI मूकदर्शक बनी है...', नीट छात्रा मामले में कोर्ट ने सीबीआई और SIT को लगाई फटकार, मनीष रंजन की जमानत पर आज दूसरे दिन सुनवाई BIHAR NEWS : BMSICL के DGM के ठिकानों पर SVU की रेड, अकूत संपत्ति अर्जित करने के आरोप में चल रही छापेमारी एक्शन में आ ही गए विजय सिन्हा: हड़ताली CO और राजस्व अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की कवायद शुरू Awas Yojana Bihar : आवास योजना के फोटो के नाम पर ₹500 अवैध वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने आवास सहायक पर लगाया आरोप; मुखिया से शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा मदद Patna Ultra Pods : 'लंदन का मजा अब पटना में ...', मेट्रो के बाद अब एक और नया कमाल; अब चुटकी बाजते पहुंच जाएंगे ऑफिस; पढ़िए क्या है नई सुविधा Bihar News: समृद्धि यात्रा के तीसरे दिन पूर्णिया पहुंचेंगे नीतीश कुमार, ₹485 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास नीतीश कुमार की गजब शराबबंदी: दारू पीकर कमिश्नर की पत्नी का इलाज करने पहुंचे डॉक्टर, जांच के डर से भाग निकले BIHAR NEWS : बिहार में अब इन वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास, सरकार ने जारी किया आदेश; पढ़िए क्या है वजह
03-Dec-2023 12:32 PM
By First Bihar
DESK: पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में से चार राज्यों के वोटों की गिनती आज हो रही है। शुरुआती रुझानों में राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में बीजेपी को बड़ी बढ़त मिली है जबकि तेलंगाना में कांग्रेस आगे चल रही है। बीजेपी ने राजस्थान और मध्य प्रदेश में बहुत के आंकड़े को छू लिया है और छत्तीसगढ़ में भी शानदार बढ़त मिली है।
इसी बीच खबर आ रही है कि चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार की शाम पार्टी दफ्तर पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। तीन राज्यों में मिली शानदार बढ़त के बाद में बीजेपी में जश्न की तैयारी शुरू हो गई है। शाम 5 बजे से भाजपा मुख्यालय में जश्न होगा। पीएम नरेन्द्र मोदी शाम 6.30 बजे बीजेपी मुख्यालय पहुंचेंगे, जहां वे पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
जैसे-जैसे रुझानों में हिंदी पट्टी के राज्यों में बीजेपी की बढ़त मिल रही है, वैसे-वैसे कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना भी शुरू कर दिया है। मध्य प्रदेश और राजस्थान में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया है। छत्तीसगढ़ में भी बीजेपी लगातार आगे चल रही है। कांग्रेस इन तीनों राज्यों में पीछे चल रही है और बीजेपी सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है जबकि तेलंगाना में कांग्रेस बहुमत की ओर बढ़ रही है।