Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: महिला रोजगार योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, छात्राओं और पुरुषों के खातों में भेजे गए 10-10 हजार रुपये BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान
01-Nov-2023 07:07 PM
By First Bihar
CHAPRA: छपरा से बड़ी खबर आ रही है जहां सरयू नदी में नाव पलटने से अफरा-तफरी मच गयी है। 2 शव को बरामद किया गया है वही 7 लोगों के लापता होने की सूचना है। घटना मांझी के मटियार के पास हुई है। स्थानीय ग्रामीण लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं। अंधेरा रहने के कारण लोगों को खोज पाना मुश्किल हो रहा है।
बताया जाता है कि नाव पर सवार सभी लोग मजदूर हैं जो दियारा में खेती करते हैं। दियारा में खेती करने के बाद ये सभी नाव पर सवार होकर अपने-अपने घर के लिए लौट रहे थे तभी अचानक नाव सरयू नदी में पलट गयी। मौके से 2 शव को बरामद किया गया है जबकि 7 लोग अभी भी लापता है। नाव पर कुल 19 लोग सवार थे। जिनमें 10 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। लापता 7 लोगों का पता लगाने में जिला प्रशासन की टीम जुटी है।
मौके पर पहुंचे डीएम अमर समीर ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नाव पर सवार सभी मजदूर हैं जो प्रतिदिन सुबह में दियारा क्षेत्र में सब्जी की खेती करने जाते है और शाम में घर वापस लौटते है। दियारा से घर लौटने के क्रम में नदी में नाव हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि नाव पर कुल 19 लोग सवार थे जिसमे 10 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है जबकि दो लोगों का शव बरामद हुआ है। वही 7 लोग अभी भी लापता है। जिनकी तलाश जिला प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम स्थानीय लोगों की मदद से तलाश में जुटी है।



