BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत
05-Feb-2023 05:26 PM
By First Bihar
CHAPRA: छपरा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां मुखिया पति की पिटाई से एक युवक की मौत के बाद गुस्साएं लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। आक्रोशित लोगों ने सिधरिया टोला स्थित मुखिया के घर और पॉल्ट्री फॉर्म में आग लगा दी। इस दौरान वहां लगे एक ट्रक और 4 गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया।
इस दौरान गाड़ियां धू-धूकर जलने लगी जिसे देख एक महिला को हार्ट अटैक हुआ जिसके बाद उनकी मौत हो गयी। वही इस दौरान एक पुलिस कर्मी का सिर फट गया। जिसे अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची आक्रोशितों को शांत कराने में जुटी है।
घटना छपरा के मांझी प्रखंड के मुबारकपुर गांव की है। जहां मुखिया पति ने एक युवक को ऐसा पीटा कि उसकी मौत हो गयी। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से गुस्साएं लोगों ने मुखिया के घर में आग लगा दिया और इस दौरान मांझी थाने का भी घेराव किया। ग्रामीणों का कहना था कि यदि गिरफ्तारी नहीं होगी तो इसका अंजाम बुरा होगा।
ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि पुलिस पूरी तरह से आरोपी को बचाने में लगी है। आरोपियों की मदद करने में दो विधायक और एक मंत्री का नाम भी सामने आया है। मुबारकपुर गांव में इस घटना को लेकर तनाव का माहौल है। हालांकि स्थिति नियंत्रण में है। भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती वहां कर दी गयी है।