BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...
19-Sep-2024 08:54 PM
By First Bihar
CHAPRA: छपरा में सरयू नदी में उफान पर है। यह रिहाईशी इलाके को भी अब अपने चपेट में ले रही है। इसी क्रम में आज शहर के दक्षिणी इलाके के रिवीलगंज नगर पंचायत में बड़ा हादसा हो गया। दिलिया रहीमपुर स्थित निचली रोड में बाढ़ पीड़ितों ने मंदिर में अपना बसेरा बना रखा है। जहां अचानक बाढ़ का पानी बाहरी दीवार के तरफ नीचे से मिट्टी काट रही थी।
नदी में कटाव के कारण सीमेंट और ईट से बनी दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। इस दौरान 3 बच्चे मलबे के अंदर दब गए। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना में 8 साल के धनराज और 4 साल की अनन्या की मौत मौके पर ही हो गयी। जबकि 10 वर्ष की रागिनी घायल हो गई। जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
वही इस घटना के बाद स्थानीय लोग और परिजन बच्चों को लेकर छपरा सदर अस्पताल पहुंचे लेकिन तबतक दो बच्चों की मौत घटनास्थल पर ही हो चुकी थी जबकि तीसरी बच्ची गंभीर रूप से घायल है। इस घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मौके पर पहुंचे पुलिस के पदाधिकारियों ने पूरी घटना की जानकारी ली. जिसके बाद भगवान बाज़ार थाने की पुलिस ने दोनों बच्चों का शव अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।