अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
16-Dec-2022 09:42 AM
PATNA : बिहार का छपरा जिला इन दिनों सुर्ख़ियों में बना हुआ है। इसका मुख्य वजह कोई बड़ा शुभ काम नहीं,बल्कि यहां जहरीली शराब के कारण बहुतरे संख्या में हुई लोगों कि मौत है। बिहार के इस जिले में अबतक जहरीली शराब के सेवन से 53 लोगों कि मौत हो चुकी है। यहांसबसे ज्यादा मौत मशरख में हुई है। जिसके बाद बिहार कि सियासत गर्म हो गई है। इसको लेकर भाजपा के नेता सत्तारूढ़ पार्टी पर जोरदार हमला बोल रहे हैं। उनका कहना है कि, इसको लेकर सारी जिम्मेदारी खुद सीएम के ऊपर हैं, लेकिन वो इसे अपनी गलती मान ही नहीं रहे।
दरअसल, छपरा के इसुआपुर थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 53 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय लोग काफी सहमें हुए हैं। उनका कहना है कि यहां कोरोना से भी ज्यादा भयावह स्थिति बनी हुई है। इसके बाद इसको लेकर पीड़ित परिवार से मिलने बिहार विधानसभा और विधान परिषद् के नेता विपक्षी दल विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी छपरा पहुचें। वही, अब भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री सह बेगुसराय सांसद गिरिराज सिंह ने इस मामले पर ट्विट करते हुए नीतीश कुमार और राजद पर जोरदार हमला बोला है।
केंद्रीय मंत्री ने ट्विट करते हुए लिखा है कि, 'सांसों का सौदा करते हुए सत्ता के सौदागर के पास सहानुभूति का एक शब्द नहीं है। सत्ता के लिए नीतीश कुमार अंधे-बहरे हो गए हैं और राजद के साथी गूंगे हो गए हैं।'दरअसल, इनका यह पूरा ट्विट बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा जहरीली शराब से हुई मौत को लेकर दिए गए बयान की जो पिएगा वो मरेगा पर हैं। गिरिराज सिंह का कहना है कि, नीतीश कुमार को इस घटना को लेकर सहानुभूति प्रकट करना चाहिए।
गौरतलब हो कि, बिहार के छपरा में ज़िले के इसुआपुर थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 53 लोगों मौतें हो गई है। एक साथ 53 लोगों की मौत से सनसनी फैल गई है। बिहार में चल रहे विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दौरान इस मामले को लेकर जमकर हंगामा हुआ। खुद सीएम नीतीश इस मामले को लेकर भाजपा के ऊपर जमकर बरसे हैं।