बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
26-Aug-2023 02:25 PM
By First Bihar
DESK: बीते 23 अगस्त को इसरो ने अंतरिक्ष में इतिहास रच दिया और चंद्रयान 3 को चांद के साउथ पोल पर सफलता से लैंड करा दिया। इसके साथ ही भारत चांद पर पहुंचने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया और साउथ पोल पर लैंडिंग करने वाला पहला देश बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ऐलान किया कि जिस जगह पर लैंडिंग हुई उस जगह को अब शिवशक्ति के नाम से जाना जाएगा। लैंडिंग प्वाइंट के नामकरण को लेकर अब नया विवाद छिड़ गया है।
लखनऊ के शियामौलाना सैफ अब्बास नकवी ने कहा है कि जहां विक्रम लैंडर साउथ पोल के ऊपर लैंड किया है। मैं समझता हूं उसका नाम जो है भारत रखना चाहिए, इंडिया रखना चाहिए, हिंदुस्तान रखना चाहिए। यह सबके लिए मुनासिब रहता। ताकि वहां पर इस तरीके से इंडिया नाम से तिरंगा हमारा लहराता रहे। हमारे मुल्क के साइंटिस्टों ने और इंडियन रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन ने जो कामयाबी हासिल की है ये कामयाबी मुल्क की कामयाबी है। इसको इस तरह से कहना सही नहीं है।
बता दें कि विदेश दौरे से लौटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ISRO के भवन में शनिवार को चंद्रयान मिशन से जुड़े तीन एलान किए। पहला चंद्रयान-3 की लैंडिंग पॉइंट का नाम शिवशक्ति पॉइंट, चंद्रयान-2 के क्रैश प्वाइंट का नाम तिरंगा पॉइंट और तीसरा चांद पर चंद्रयान तीन की लैंडिंग के दिन को नेशनल स्पेस डे के तौर पर मनाए जाने का ऐलान किया है। अब चंद्रयान-3 की लैंडिंग पॉइंट का नाम शिवशक्ति को लेकर विवाद छिड़ गया है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...