ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / चंद्रमा के ऑर्बिट में आज एंट्री करेगा चंद्रयान-3, अब तक दो-तिहाई का सफर...

चंद्रमा के ऑर्बिट में आज एंट्री करेगा चंद्रयान-3, अब तक दो-तिहाई का सफर पूरा

05-Aug-2023 08:26 AM

By First Bihar

DESK: भारत का महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-3 अपने सफर पर तेजी से आगे बढ़ता ही जा रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने बताया है कि चंद्रयान ने दो तिहाई सफर पूरा कर लिया है और यान शनिवार को चांद की कक्षा में प्रवेश कर जाएगा। लांचिंग के बाद से पांच बार यान की कक्षा में बदलाव किया गया है। 1 अगस्त को स्लिंगशाट के बाद पृथ्वी की कक्षा छोड़कर चंद्रयान चांद की ओर रवाना हो गया था।


इसरो के मुताबिक, पांच अगस्त को शाम सात बजे चंद्रयान चांद की कक्षा में प्रवेश करेगा।। चंद्रयान को उस समय चांद की कक्षा में प्रवेश कराया जाएगा जब उसकी अभीष्ट कक्षा चांद से सबसे नजदीकी बिंदु पर होगी। इसके बाद अगले कुछ दिन यान चांद की कक्षा में परिक्रमा करेगा। क्रमिक रूप बदलाव करते हुए यान को चांद की निकटतम कक्षा में पहुंचाया जाएगा।


इससे पहले इसरो ने बताया था कि यान पूरी तरह निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप आगे बढ़ रहा है। 23 अगस्त को यान के लैंडर-रोवर को चंद्रमा की सतह पर उतारा जाएगा। बता दें कि बीते 14 जुलाई को भारत ने अंतरिक्ष में इतिहास रचने का काम किया था। इसरो ने श्रीहरिकोटा से चंद्रयान 3 को सफलतापूर्वक लॉन्च किया था। दोपहर 2:35 बजे चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग हुई थी।इस मिशन के पूरा होने के बाद भारत चांद पर पहुंचने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा।