ब्रेकिंग न्यूज़

हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा

Home / news / BJP ने अपने अय्याश नेता को किया सस्पेंड, प्रेमिका से मिलने के चक्कर...

BJP ने अपने अय्याश नेता को किया सस्पेंड, प्रेमिका से मिलने के चक्कर में तोड़वा लिया था पैर

24-May-2020 04:29 PM

DESK: बीजेपी ने अपने अय्याश नेता चंद्रप्रकाश कथूरिया पर कार्रवाई की है. बीजेपी 6 साल के लिए पार्टी से सस्पेंड कर दिया है. कथूरिया प्रेमिका से मिलने के चक्कर में दूसरी मंजिल से गिरकर पैर तोड़वा लिए थे. हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने यह कार्रवाई की है. इस नेता की करतूत से बीजेपी की फजीहत हो रही थी. 

news image

प्रेमिका के पति को देख छत से लगाई थी छलांग

चढ़ीगढ़ में बीजेपी के नेता अपने महिला मित्र से चुपके से मिलने के लिए उसके घर गए थे. दरवाजा महिला के बदले उसके पति ने खोला. पति को देखते ही बीजेपी के नेता दूसरी मंजिल से नीचे कूद पड़े. हरियाणा शुगरफेड के पूर्व चेयरमैन और भाजपा नेता चंद्रप्रकाश कथूरिया पंचकूला के रहने वाले हैं. वह महिला मित्र से मिलने के लिए उसके घर गए थे. महिला के पति को देख वह डर गए और छलांग लगा ली. उनकी किस्मत अच्छा थी कि वह जिंदा बच गए, लेकिन पैर में गंभीर चोट लगी है. इनको इलाज के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया है. फिर यहां से उनको दूसरे हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया.  

BJP के अय्याश नेता

आसपास के लोगों को पहले से ही इस नेता के बारे में पता था, जैसे ही वह नीचे गिरे तो लोग जुट गए और वीडियो बनाने लगे. इस घटना के बाद राजनीति भी होने लगी. चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रधान प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि अब एक और अय्याश भाजपा नेता की करतूतें उजागर हो गई हैं.  ये ही इनका चाल, चरित्र और चेहरा है जो अब सामने आया है.